NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र में नवाचार की नई दिशा : रेलवे महाप्रबंधक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र में नवाचार की नई दिशा : रेलवे महाप्रबंधक
बिलासपुर

विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र में नवाचार की नई दिशा : रेलवे महाप्रबंधक

तरुण प्रकाश ने उसलापुर विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र का किया विस्तृत निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: December 8, 2025 11:47 pm
By lochan Gupta December 8, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र, उसलापुर का विस्तृत निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, तकनीकी उन्नयन, अधोसंरचना विकास तथा भविष्य की आवश्यकताओं का गहन मूल्यांकन किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता, मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
महाप्रबंधक ने अपने निरीक्षण के दौरान लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के प्रशिक्षण प्रबंधों की समीक्षा की। विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र, उसलापुर का उद्देश्य बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों के चालकों और सहायक चालकों को प्रारंभिक, प्रमोशनल, रिफ्रेशर तथा अत्याधुनिक सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है। यहाँ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ पूर्व तटीय रेलवे तथा दक्षिण पूर्व रेलवे के रनिंग स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध सभी सुविधाओं, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं प्रशिक्षण मॉड्यूल का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से डब्लूएजी-7 लोको सिम्युलेटर तथा अत्याधुनिक सिमुलेटर कक्ष का निरीक्षण किया, जहाँ प्रशिक्षुओं को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप ट्रेन संचालन, फॉल्ट हैंडलिंग, सुरक्षा प्रक्रियाओं तथा विभिन्न सिग्नल स्थितियों का अनुभव कराने हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। वीडियो-गेम जैसी नवीन तकनीक पर आधारित यह सिम्युलेटर चालकों की निर्णय क्षमता, ड्राइविंग दक्षता तथा तकनीकी समझ को अत्यधिक सुदृढ़ करता है।
महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने प्रशिक्षण केंद्र द्वारा रनिंग स्टाफ की दक्षता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा डब्लूएजी-7 सिम्युलेटर एवं अन्य उपकरणों को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अपग्रेड करने पर जोर दिया, ताकि प्रशिक्षण प्रणाली बदलते परिचालन मानकों के साथ निरंतर सामंजस्य बनाए रख सके। उन्होंने प्रशिक्षण पद्धतियों को और अधिक आधुनिक, नवाचारी एवं व्यवहारिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा आशा व्यक्त की कि इस निरीक्षण के उपरांत केंद्र की गुणवत्ता संवर्धन, तकनीकी उन्नयन और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। महाप्रबंधक का यह दौरा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की फ्रंटलाइन रनिंग स्टाफ के कौशल विकास, सुरक्षा-उन्मुख प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

You Might Also Like

कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में लगी आग

रेल प्रबंधक खोईवाल ने बिलासपुर-अंबिकापुर खंड का किया निरीक्षण

रेलवे स्टेशन शहडोल की सुरक्षा व्यवस्था और भी होगी बेहतर!

प्रधान कार्यालय, द.पू.म. बिलासपुर में क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता संपन्न

एसईसीएल मुख्यालय ‘सुहाना सफऱ’ प्रेरक उद्बोधन आयोजन संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने मध्यप्रदेश में नई सिंचाई तकनीक ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ की प्रस्तुति का किया अवलोकन
Next Article प्रदेश को मिले 3 नए आईएएस अफसर जल्द करेंगे ज्वॉइनिंग

खबरें और भी है....

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
नाबालिग से किराए के मकान में रेप
चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात
ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?