NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 19 दिनों में 3.24 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 19 दिनों में 3.24 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी
रायगढ़

19 दिनों में 3.24 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी

किसानों को 6,295.71 लाख रुपये का भुगतान

lochan Gupta
Last updated: December 6, 2025 12:08 am
By lochan Gupta December 6, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से जारी है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के प्रभावी मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारियों व समितियों की सतत मॉनिटरिंग के कारण धान खरीदी कार्य तेजी से गति पकड़ रहा है। खरीदी केंद्रों में सुविधाओं के सुदृढ़ प्रबंधन और समय पर भुगतान से कृषक समुदाय में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। जिले में शुरू हुए धान खरीदी सत्र को 19 दिन पूरे होने पर कुल 3,24,834.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी प्रक्रिया में 2,891 सीमांत, 1,661 लघु और 1,486 दीर्घ किसान अब तक धान विक्रय कर चुके है। किसानों को खरीदी उपरांत समर्थन मूल्य का भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक कुल 6,295.71 लाख रुपये किसानों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से हस्तांतरित किए जा चुके हैं। यह त्वरित भुगतान किसानों को राहत प्रदान करने के साथ ही उनके खरीदी केंद्रों पर विश्वास को और मजबूत कर रहा है। कई किसान इस राशि का उपयोग घर बनाने, विवाह जैसे पारिवारिक कार्यों, पुराने कर्ज से मुक्ति पाने तथा कृषि उपकरण और वाहन खरीदने की योजना बनाकर अपने जीवन को सुदृढ़ दिशा दे रहे हैं। जिले भर में किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दे रही है।
धान खरीदी केन्द्र में बेहतर सुविधाओं व त्वरित भुगतान से किसान खुश
धान बेचने आए जामगांव के किसान श्री रोहित ने कहा कि यहां उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ जैसे पेयजल, बैठने की व्यवस्था, बारदाने, हमालों एवं उचित तौल मशीनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वे यहां 5.60 क्ंिवटल धान विक्रय किए, जिसका उन्हें 13,266.40 रुपए राशि भी प्राप्त हो चुकी है। इसी तरह ग्राम-कुकुर्दा के किसान श्री शुकलाम्बर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में इस वर्ष धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए राहत लेकर आई है। उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को सहज, सुचारू और लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे खरीदी केन्द्र में अनावश्यक भीड़, प्रतीक्षा और असुविधा से मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि वे 38.90 क्ंिवटल धान विक्रय किए, जिसका उन्हें 91,917.20 रुपए राशि भी प्राप्त हो चुकी है। किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की सुचारू व्यवस्था और तकनीकी सुविधाओं ने इस वर्ष धान खरीदी को आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया है।
1,257.74 लाख रुपये की ऋण वसूली, 113.1564 हेक्टेयर रकबा समर्पित
सहकारी संस्थाओं और बैंकों के नियमों के अंतर्गत धान खरीदी राशि में से 1,257.74 लाख रुपये की ऋण वसूली की गई है। ऋण समायोजन के बाद शेष राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे वित्तीय लेनदेन पूर्णत: पारदर्शी बना हुआ है। धान खरीदी सत्र में रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। जिले में अब तक 113.1564 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र किसानों द्वारा समर्पित किया जा चुका है। इससे खरीदी प्रक्रिया की सटीकता और सुगमता में वृद्धि हुई है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी स्वयं नियमित रूप से समितियों की समीक्षा कर रहे हैं। धान की खरीदी, भौतिक सत्यापन, भुगतान, सुरक्षा व्यवस्था इन सभी पहलुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भुगतान की प्रगति की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की देरी या शिकायत को तुरंत दूर किया जा सके।

You Might Also Like

अवैध कबाड़ के कारोबार में शामिल तीन गाडिय़ां जब्त

वित्त मंत्री ओपी की पहल पर

नवतपा के छठवां दिन जिले का अधिकतम तापमान रहा 43.5 डिग्री

डेंगू फ्री सिटी की ओर अग्रसर रायगढ़ शहर

महापल्ली में हुआ आर एस एस का उपखंडीय पथ संचलन’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रणनीति बनाकर फिल्ड पर करें मॉनिटरिंग-सीईओ पठारे
Next Article केशला सहकारी समिति में पुराना धान लाते पकड़ा गया कृषक

खबरें और भी है....

शशीमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए एसपी, संजीव शुक्ला बनाए गए पहले पुलिस आयुक्त
मृत व्यक्ति को कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष
बेकाबू बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराई, एक मृत
वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास सीएम साय के सलाहकार नियुक्त
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शशीमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए एसपी, संजीव शुक्ला बनाए गए पहले पुलिस आयुक्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?