NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: माँ मानकेश्वरी देवी मंदिर कर्मागढ़ में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > माँ मानकेश्वरी देवी मंदिर कर्मागढ़ में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब
रायगढ़

माँ मानकेश्वरी देवी मंदिर कर्मागढ़ में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब

lochan Gupta
Last updated: October 28, 2023 1:22 am
By lochan Gupta October 28, 2023
Share
4 Min Read

तमनार। रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के पहाड़ो से घिरा ग्राम करमागढ़ में शरद पूर्णिमा पर माँ मानकेश्वरी देवी मंदिर करमागढ़ में बलि पूजा की परंपरा है मनोकामना पूर्ण होने पर दर्जनों बकरे की बलि दी जाती है। वहीं हजारो श्रद्धालुओं द्वारा नारियल पुष्प माँ व बैगा के चरणों मे अर्पित कर मनोकामना मांगी जाती है। सैकड़ो नृत्यक मांदर झांझ के साथ कर्मा नृत्य एवं रात्रिकालीन नाटक के साथ मेला में करीबन 15 हजार लोग शामिल हुए। रियासत कालीन देवी मां मानकेश्वरी देवी के पूजा की परंपरा कर्मागढ़ में अब भी जारी है। यहां राजघराने की कुल देवी मां की पूजा हर वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन की जाती है।इस वर्ष भी शुक्रवार को यहां शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया और बल पूजा किया गया।मान्यता है कि इस दिन बैगा के शरीर मे देवी का आगमन होता है यहां आने वाले श्रद्धालु उनकी आशीर्वाद के लिए आष्टांग प्रणाम करते है कई लोग उनको छूने के लिए उनके पीछे भागते है जो उसे छू लेता है वह अपने आपको धन्य मानता है। जो बैगा को इस दौरान छू लेगा उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच कर माता व बैगा के चरणो में मत्था टेका और आर्शीवाद लिया। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे से बल पूजा का कार्यक्रम शुरू किया गया। पूजा के बाद बैगा के शरीर भीतर जब माता का प्रभाव हुआ, तो भक्त ने बकरों की बली दिया।इसके बाद बैगा बकरों का रक्तपान करने लगे। इस पूरे पूजा को देखने वाले श्रद्धालुओं के रोम-रोम खड़े हो गए। दोपहर से शुरू हुई पूजा देर रात तक चली। इसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में रायगढ़ राजपरिवार की कुलदेवी मां मानकेश्वरी देवी आज भी अपने चैतन्य रूप में विराजित हैं और माता समय-समय पर अपने भक्तों को अपनी शक्ति से अवगत कराती है।रायगढ़ राज परिवार से कुमार देवेंद्र सिंह,उर्वशी देवी सिंह ने विधि विधान के साथ परंपरा अनुसार पूजा अर्चना की गई। तमनार तहसील रायगढ़ जिले सहित छत्तीसगढ़ ओडिसा अन्य राज्यो से हजारो श्रद्धालू भक्तगण शामिल हुए।

रियासतकालीन परंपरा शरद पूर्णिमा दशहरा महोत्सव


देवेंद्र प्रताप सिंह राजा परिवार ने बताया कि लगभग 600 वर्ष पूर्व जब एक पराजित राजा जो हिमगीर ओडिशा रियासत का था उसे देश निकाला देकर बेडियो से बांधकर जंगल में छोड़ दिया गया ।राजा जंगल जंगल भटकता और वह कर्मागढ़ में पहुंच गया तब उन्हें देवी ने दर्शन देकर बंधन मुक्त किया इस तरह एक घटना सन 1780 में तब हुई थी जब ईस्ट इंडिया कंपनी अंग्रेज ने एक तरह से कठोर (लगान) कर के लिए रायगढ़ और हिमगिर पर वसूली के लिए आक्रमण कर दिया। तब यह युद्ध कर्मागढ के जंगली मैदान पर हुआ था इसी दौरान जंगल से मधुमक्खियों जंगली कीटों का मंदिर की ओर से अंग्रेज पर हुआ ।इस दौरान अंग्रेज पराजित होकर उन्होंने भविष्य में रायगढ़ स्टेट को स्वतंत्र घोषित कर दिया इस कारण श्रद्धालु यहां दुर दुर से अपनी इच्छा पूर्ति के लिए आते हैं और माता से मनचाहा वरदान अपनी झोली मे आशीर्वाद के रुप में पाकर खुशी खुशी लौट जाते हैं।

You Might Also Like

फेसबुक में दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म

महतारी वंदन योजना:श्रीमती करूणा की बेटी के सुरक्षित भविष्य के साथ शिक्षा की राह हुई आसान

मेला देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

पूंजीपथरा के प्लांटों में धड़ल्ले से खप रहा अवैध कबाड

सामाजिक सद्भाव समिति ने मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पन्ना में दस दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव की धूम
Next Article राज्य में हरित पटाखों का ही होगा विक्रय एवं उपयोग, दीपावली में 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे

खबरें और भी है....

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘
राज्यपाल ने 40वें चक्रधर समारोह का किया भव्य शुभारंभ
रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार
बाइक सवारों को हाथी ने दौड़ाया, जंगल में चलते-चलते बना रहे थे वीडियो
रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?