सारंगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी लिमिटेड (ष्ट स् श्व क्च) की प्रतिष्ठित अंतर-क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 में बिलासपुर क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 नवम्बर 2025 तक श्रम कल्याण केन्द्र, गांधी नगर, अंबिकापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस वर्ष की स्पर्धा में राजनांदगांव, जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, कोरबा पूर्वी, कोरबा वेस्ट, मडवा, रायपुर, दुर्ग, और रायपुर सेंट्रल जैसे कुल 10 क्षेत्रों से महिला और पुरुष खिलाडिय़ों सहित 51 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग बिलासपुर ने मारी बाज़ी पुरुष वर्ग में बिलासपुर क्षेत्र की टीम ने अपनी बेहतरीन रणनीति, धैर्य और सटीक चालों के दम पर टीम इवेंट में प्रथम स्थान हासिल किया। बिलासपुर के जो 4 स्टार खिलाड़ी है वो है व्ही.के. खांडेकर, डी. पी. तिवारी, कुलदीप राठौर और विनोद पटेल। दुर्ग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। व्यक्तिगत वर्ग में जलवा और राष्ट्रीय टीम में चयन बिलासपुर के खिलाडिय़ों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी अभूतपूर्व रहा और उन्होंने शीर्ष के चार स्थानों में से तीन पर कब्ज़ा किया। इसके साथ ही बिलासपुर के तीन खिलाडिय़ों सहित कुल चार खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है।राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित खिलाड़ी हैं व्ही. के. खांडेकर (बिलासपुर), डी. पी. तिवारी (बिलासपुर),सत्येंद्र कुमार (कोरबा वेस्ट) और कुलदीप राठौर (बिलासपुर)। महिला वर्ग की टीम इवेंट में रायपुर की टीम विजेता बनी, जबकि बिलासपुर की महिला टीम उपविजेता रही। इंडिविजुअल राष्ट्रीय चयन हेतु चयनित महिला खिलाड़ी- नूतन ठाकुर (कोरबा वेस्ट), जुवेना गोम्स (रायपुर सेंट्रल),मीना कुर्रे (रायपुर) और पूजा रानी (मडवा)।
आयोजन और उत्साह प्रतियोगिता का आयोजन छग चेस फ्रेब्रिकेशन के ऑर्बिटर की देखरेख में 45 मिनट + 15 सेकंड इंक्रीमेंट फॉर्मेट और स्विस मैनेजर सिस्टम के तहत हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अभियंता अंबिकापुर श्री यशवंत शिलेदार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आवेदन कुजूर, और अधीक्षण यंत्री श्री के.एन. सिंह एवं श्री एस.पी. कुमार उपस्थित रहे और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। बिलासपुर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, कोचों और अभिभावकों ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। यह सफलता खिलाडिय़ों की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बिलासपुर क्षेत्र के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर देश के लिए गौरव बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
राज्य विद्युत शतरंज स्पर्धा में चार खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में चयनित



