NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘अग्निवीर’ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘अग्निवीर’ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
रायगढ़

‘अग्निवीर’ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

एसपी पटेल ने बढ़ाया अभ्यर्थियों का उत्साह

lochan Gupta
Last updated: October 29, 2025 12:21 am
By lochan Gupta October 29, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। शासन की महत्वाकांक्षी ‘अग्निवीर’ योजना के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए जिले में माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी सर के मार्गदर्शन पर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उर्दना पुलिस लाइन में किया जा रहा है। आज दिनांक 28 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायगढ़ सहित जिले के विभिन्न तहसीलों से आए अभ्यर्थियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल 50 से अधिक अभ्यर्थियों ने शिविर में भाग लिया था जिसमें 15 अभ्यर्थियों का सलेक्शन हुआ, इस बार और अधिक अभ्यर्थियों का सलेक्शन हो इसके लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने कहा कि सेना में चयन होना किसी भी युवक के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह न केवल देशसेवा का अवसर है बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि वे इस प्रशिक्षण शिविर का भरपूर लाभ लें, क्योंकि यह न केवल ‘अग्निवीर’ योजना बल्कि अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में भी उन्हें सक्षम बनाएगा। श्री दिव्यांग पटेल ने यह भी कहा कि जिनके परिचित अभ्यर्थी इस योजना के अंतर्गत लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें भी इस शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। जिला पुलिस द्वारा शिविर में प्रतिभागियों के रहने और खाने की पूर्ण व्यवस्था की गई है ताकि वे निश्चिंत होकर तैयारी कर सकें।
शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा ने अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित की, जिसमें ट्रैक सूट, जूते और आवश्यक सामग्री शामिल है। यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 45 दिनों तक चलेगा, शिविर में अभी 45 अभ्यर्थी जुड़ चुके है जिन्हें रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह, लाइन अधिकारी मनीराम सोनवानी, प्लाटून कमांडर उज्याला सिन्हा, प्रशिक्षक प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय और सैनिक दुर्गा लकड़ा अभ्यर्थियों को शारीरिक, मोटिवेशनल और अनुशासन आधारित प्रशिक्षण देंगे। शिविर में प्रतिदिन फिटनेस ड्रिल, दौड़, बाधा पार अभ्यास और प्रेरणात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि अभ्यर्थी आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर सकें।

You Might Also Like

प्रथम वार्षिकोत्सव एवं त्रिदिवसीय विश्व शांति श्री शक्ति महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन

खरसिया विधानसभा की समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न

चेस खिलाड़ी ऋषित ने फिर किया कमाल

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की पहल से 111 दिव्यांगजनों को मिला जिंदगी का सहारा

प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्याम बगीची में चल रही श्री श्याम महोत्सव की तैयारी
Next Article प्रकाश पर्व की खुशी में शहर में निकल रही प्रभात फेरी

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?