NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक पेड़ मां के नाम : जिंदल फाउंडेशन ने रोपे 5 हजार पौधे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक पेड़ मां के नाम : जिंदल फाउंडेशन ने रोपे 5 हजार पौधे
रायगढ़

एक पेड़ मां के नाम : जिंदल फाउंडेशन ने रोपे 5 हजार पौधे

lochan Gupta
Last updated: September 18, 2025 12:02 am
By lochan Gupta September 18, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़. हरियाली और जिंदल स्टील का पुराना नाता है। कंपनी के रायगढ़ संयंत्र की गिनती रेल सहित स्टील के अनेक विशेष उत्पादों के निर्माण के साथ ही देश के सबसे हरे-भरे इस्पात संयंत्र के तौर पर भी होती है। हरितिमा के साथ इस जुड़ाव को और भी मजबूत करते हुए जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से कंपनी ने बड़ी पहल की है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ते हुए जिंदल फाउंडेशन द्वारा 17 सितंबर को देश में समूह के सभी संयंत्रों में विशाल पौधारोपण अभियान चलाते हुए 75 हजार से अधिक पौधे रोपे गए। रायगढ़ जिले में ही कंपनी ने 11 हजार, 500 से अधिक पौधे एक ही दिन में लगाए। इसमें रायगढ़ के ग्राम डोंगाढकेल एवं कोसमनारा में 5 हजार पौधे एवं तमनार में 6500 पौधे शामिल हैं।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जिंदल फाउंडेशन रायगढ़ की टीम द्वारा ग्राम पंचायत केराझर एवं कोसमनारा में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवशिल्पी विश्वकर्मा पूजा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिंदल स्टील समूह द्वारा देश में 75 हजार पौधे लगाने का बीड़ा उठाया गया। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम डोंगाढकेल एवं कोसमनारा में कुल 5,000 पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगाढकेल और परसदा के 105 विद्यार्थियों सहित जिंदल आशा एवं सीएसआर टीम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई7 कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। केराझर सरपंच प्रतिनिधि घुराऊ राठिया, उप सरपंच ज्ञान साहू, परसदा सरपंच खेमराज पटेल, मुरालीपाली पंचायत प्रतिनिधि विश्वनाथ पटेल तथा कोसमनारा सरपंच कमलेश डनसेना ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर आम, अमरूद, जामुन एवं आंवला जैसे फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिंदल स्टील के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने कहा कि ‘चेयरमैन नवीन जिंदल एवं जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल जी का पर्यावरण से विशेष लगाव है। जिंदल स्टील में हम प्लांट से भी पहले पौधे लगाते हैं।’ उन्होंने कहा कि एक ही दिन में 75 हजार पौधे लगाने का विशाल कार्य पूरा कर जिंदल फाउंडेशन ने मिसाल प्रस्तुत की है। श्री बंद्योपाध्याय ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी द्वारा हरसंभव योगदान जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे, जिंदल स्टील के सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आर.एल.हॉस्पिटल में 24 सितम्बर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

मवेशियों को बूचडखाने ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

अदाणी फाउण्डेशन ने लगाया समर कैंप

नाली व सडक़ पर ठेला व गुमटी लगाने वालों की अब खैर नहीं

प्रदेश में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने दिया जोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मां बंजारी धाम में स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति ने मनाया विश्वकर्मा जयंती
Next Article स्वच्छता ही सेवा के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?