NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अनवरत हो रही बारिश से केलो डेम का बढ़ा जलस्तर, 4 गेट खोले गए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अनवरत हो रही बारिश से केलो डेम का बढ़ा जलस्तर, 4 गेट खोले गए
रायगढ़

अनवरत हो रही बारिश से केलो डेम का बढ़ा जलस्तर, 4 गेट खोले गए

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, आज भी जिले में हो सकती है भारी वर्षा

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2025 12:05 am
By lochan Gupta August 23, 2025
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, वहीं केलो डेम में जल स्तर बढऩे से चार गेट खोले गए हैं, साथ ही मौसम विभाग ने आधा दर्जन जिले के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम से जिले में बारिश का दौर चल रहा है, जो पिछले 24 घंटे से कभी तेज तो कभी धीमी गति से लगातार बारिश होने से केलो नदी का भी जल स्तर बढ़ गया है। साथ ही शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे अचानक बारिश तेज हो गई थी, लेकिन शाम 6.30 बजे कुछ देर के लिए बारिश बंद होने के बाद शहर की सडक़ों पर लोगों का आना-जाना शुरू हो सका। हालांकि जिले में विगत तीन-चार दिनों से कभी धूप तो कभी बादल का खेल चल रहा था, इससे बीच-बीच में हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक भी आ गई है, लेकिन अब लगातार बारिश से जन जीवन भी प्रभावित होने लगा है। इससे अब लोग बारिश बंद होने का भी इंतजार करने लगे हैं। वहीं शुक्रवार शाम को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार के मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक नया निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी-उड़ीसा तट से पश्चिम बंगाल तट पर, 25 अगस्त को बनने की संभावना है। साथ ही जिले में शनिवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। साथ ही एक-दो स्थानों पर बज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है, इससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग अनुसार रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली व कबीरधाम के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे इन जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसको लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है, साथ ही डूबान वाले क्षेत्र के लोगों को अलर्ट जारी करते हुए रेस्क्यू टीम को भी नजर बनाए रखने के लिए बोला है।
कोडक़ेल में रास्ते में बहने लगा पानी
तमनार विकासखंड के कोंडकेल-मिलुपारा जाने वाले मार्ग में पानी भरने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि कोंडकेल तिराहा रास्ते में कमर तक पानी बहने लगा। हांलाकि, लोग उसे पार करते नजर आए। वहीं कुछ नाले भी उफान पर हैं।
अंडर ग्राउंड पुल में भरा नाले का पानी
बारिश होते ही हर बार शहर के मालधक्का रोड स्थित अंडर ग्राउंड पुल में नाले का पानी भर जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। सुबह से अंडर ग्राउंड पुल में नाले का गंदा पानी बहने लगा। ऐसे में निगम ने दोनों ओर बेरिकेड्स लगा दिए है। ताकि गंदे पानी से कोई पार न हो। पिछले साल यहां पुल में बने चेंबर का ढक्कन हट जाने से एक बाइक सवार इसमें गिर गया था।
डैम में 331. 35 मीटर लेबल पानी
केलो परियोजना के ईई एमके गुप्ता ने बताया कि लगातार बारिश होने से डैम में पानी भरा है और अभी 331.35 मीटर लेबल पानी है। सुबह डैम के 4 गेट खोले गए हैं और खतरे के निशान से नीचे है। डैम में लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

You Might Also Like

होटल व्यवसायी महिला से 21 लाख की ठगी

जिला जेल में पाए गये 4 बंदी 18 वर्ष से कम

श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल द्वारा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

पीडि़ता परिवार से सार्वजनिक मुलाकात कर कांग्रेस ने की ओछी राजनीति – पूनम सोलंकी

फिल्मी स्टाइल में कार अड़ाकर बस में तोडफ़ोड़, तलवार व चाकू से हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मंत्री बंगले के सामने प्रदर्शनकारी महिला ने पिया फिनाइल, हालत गंभीर
Next Article पीआईएल का उद्देश्य सार्वजनिक हित में होना चाहिए -हाईकोर्ट

खबरें और भी है....

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, कोरिया सहित सात जिलों के बदले गए कलेक्टर, 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?