NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रीन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रीन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न
रायगढ़

जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रीन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न

कार्यक्रम में बच्चों ने प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2025 11:49 pm
By lochan Gupta July 28, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। विगत 26 जुलाई को गार्जियन एंड गाईड एजुकेशन सोसायटी रायगढ़ द्वारा संचालित जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा, रायगढ़ में शनिवारीय कार्यक्रम  के तहत ग्रीन डे सेलिब्रेशन  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गो ग्रीन, ब्रीद क्लीन थीम पर आधारित था। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन शिरीष सारडा, जी जी बोर्डिंग स्कूल धनुहारडेरा के संरक्षिका श्रीमति तृप्ति अग्रवाल, जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी,स्कूल प्रभारी शांति महंत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम ग्रीन सेलिब्रेशन कार्यक्रम में क्लास नर्सरी से ट्वेल्व के बच्चों द्वारा गो ग्रीन ब्रीद क्लीन थीम पर केंद्रित भाषण कविता एवं नाटक का मंचन कर प्रकृति संरक्षित करने का संदेश दिया वहीं क्लास दसवीं ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों  ने पारंपरिक ग्रीन वेश भूषा पहने हुए सामूहिक नृत्य की शानदार संदेश परख प्रस्तुति दी।कार्यक्रम की खाश बात रही कि बच्चों सहित टीचर स्टॉफ भी ग्रीन वेश भूषा पहने हुए थे। कार्यक्रम में उपस्थित जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा बच्चों की ग्रीन बेस्ड कार्यक्रम की खूब सराहना की। स्कूल की संरक्षिका श्रीमति तृप्ति अग्रवाल ने  कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें साथ ही संरक्षण का दायित्व भी लें। उनके आव्हान से प्रकृति को संरक्षित करने का सभी ने संकल्प भी लिया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चों ने खूब मेहनत की है। छोटे बच्चों ने कविता भाषण एवं नाटक से प्रकृति स्वरूप को बताया है। प्रकृति को सहेजने के लिए हमें प्रकृति पर्यावरण को हानि पहुँचाने वाले कारकों प्लास्टिक, पाउच पन्नी पॉलीथिन का उपयोग नहीं करना चाहिए। तीनों  के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर प्रकृति को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम का सफल संचालन श्री महेश पाण्डव सर द्वारा किया गया। वहीं आभार व्यक्त स्कूल प्रभारी शांति महंत द्वारा किया गया।इस अवसर पर जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के एक्टिविटी इंचार्ज  श्रीमती लक्ष्मी सिंह, दीक्षा प्रधान, अंकिता मल्लिक, सुप्रिया साहू, अनिता प्रधान, छोटी मेहेर, राखी प्रधान,  प्रतिभा पटेल,सुजीत पांडे, अनिता मेहेर, आरती सेठ, अंशिका दुबे, विद्यानन्द पटेल, दिनेश पटेल समस्त स्टॉफ सहित अधिक संख्या में क्लास नर्सरी से ट्वेल्व के बच्चों की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

आज होगा निगम सभापति का चुनाव

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी पास्को एक्ट में गिरफ्तार

जहरीले जन्तु के काटने से हुई युवक की मौत

हेलमेट वितरण कार्यक्रम में एसपी ने सडक़ सुरक्षा पर किया जागरूक

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आर्ट एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Next Article श्री श्याम मंडल द्वारा पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?