NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
रायपुर

शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2025 12:20 am
By lochan Gupta July 23, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अब जेल भेज दिया गया है। ईडी रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। स्पेशल कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया। फैजल रिजवी ने बताया कि चैतन्य बघेल की सेंट्रल जेल में सुरक्षा को लेकर आवेदन लगाया गया है। परिजनों और वकीलों को निर्धारित समय के अनुसार मिलने की अनुमति दी गई है। चैतन्य बघेल को 4 अगस्त को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
चैतन्य बघेल की 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर श्वष्ठ के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि चैतन्य बघेल के घर में सर्च की गई और गिरफ्तारी की गई। 18 तारीख को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी गई थी। इन्वेस्टिगेशन के दौरान कई सवाल पूछे गए और कई दस्तावेजों की पुष्टि कराई गई। वर्तमान में जो जानकारी मिली है, उसे आगे की जांच में उपयोग किया जाएगा। फिलहाल पूछताछ के लिए ज्यादा कुछ नहीं था, इसलिए उन्हें 4 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आगे भी न्यायालय की अनुमति से जेल में पूछताछ की जाएगी।
ईडी ने किया बड़ा खुलासा
21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर जोनल कार्यालय की ओर से प्रेस नोट में दी गई जानकारी के अनुसार, ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। शराब घोटाले की जांच ईडी ने भारतीय दंड संहिताकी विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घोटाले के कारण प्रदेश के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई (पीओसी) घोटाले से जुड़े लाभार्थियों की जेब में पहुंचाई गई।

You Might Also Like

व्यापारी की पुलिस ने की पिटाई, व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में प्रमोशन और नई पोस्टिंग

ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

प्रदेश में अब ऑनलाइन होंगे सरकारी काम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुरारी होटल में मिला संदिग्ध खोवा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूना किया जब्त
Next Article लूट-हत्या का मास्टरमाइंड रांची से पकड़ाया

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?