NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चार्ल्स शोभराज से प्रभावित होकर 300 होटलों में ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > चार्ल्स शोभराज से प्रभावित होकर 300 होटलों में ठगी
रायपुर

चार्ल्स शोभराज से प्रभावित होकर 300 होटलों में ठगी

वेटर से ठग बना जॉन, 10 राज्यों के 5 स्टार होटलों को निशाना बनाया

lochan Gupta
Last updated: July 3, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta July 3, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। देशभर के 5 स्टार होटलों को निशाना बनाकर ठगी और चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ठग बिंगसन जॉन को रायपुर पुलिस ने ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 से ज्यादा राज्यों के करीब 300 होटलों में ठगी और चोरी करने का आरोप है। शुरुआती दिनों में वह एक होटल में वेटर था, लेकिन बाद में फर्जी पहचान के सहारे महंगे होटलों में ठहरकर वारदातें करने लगा। जांच में यह भी सामने आया कि वह कुख्यात ठग चार्ल्स शोभराज से प्रभावित था। रायपुर के तेलीबांधा स्थित हयात होटल में भी आरोपी 27 जून को ?63,755 का बिल चुकाए बिना फरार हो गया था। वह होटल से करीब रू. 1.48 लाख का किराए का लैपटॉप भी लेकर भाग गया था। होटल प्रबंधन की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसके बाद पुलिस ने 72 घंटे के भीतर उसे भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लैपटॉप बरामद कर लिया।
मामला तेलीबांधा स्थित होटल हयात का है। होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज सूरज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी 25 जून को होटल में ठहरा था। 27 जून की सुबह वह बिना चेक-आउट किए होटल से भाग गया। उसने होटल का 63,755 रुपए का बिल भी नहीं चुकाया। इतना ही नहीं उसने अपनी मांग पर किराए पर लिया गया करीब 1.48 लाख रुपए का लैपटॉप भी साथ ले गया। बाद में होटल प्रबंधन ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। शिकायत मिलने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान होटल में जमा दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की गई। इससे आरोपी की लोकेशन ओडिशा के भुवनेश्वर में मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची और घटना के महज 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से होटल का लैपटॉप भी बरामद कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 1990 से अब तक वह देशभर के 300 से अधिक 5 स्टार होटलों में ठगी और चोरी की वारदात कर चुका है। पुलिस के अनुसार वह पहली बार साल 1996 में तिहाड़ जेल गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुख्यात ठग चार्ल्स शोभराज से प्रभावित था। इसी वजह से उसने लोगों को धोखा देने के नए-नए तरीके अपनाए। आरोपी खुद को कभी विदेशी ट्रैवल गाइड, कभी इंग्लिश टीचर तो कभी योगा टीचर बताकर महंगे होटलों में ठहरता था। कई दिनों तक होटल की सुविधाओं का इस्तेमाल करता और फिर बिना बिल चुकाए होटल का सामान लेकर फरार हो जाता था।
बिंगसन जॉन मूल रूप से तमिलनाडु के तूतीकोरिन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह अब तक देश के अलग-अलग राज्यों की जेलों में करीब 15 साल बिता चुका है। रायपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, अब पुलिस दूसरे राज्यों में उसके खिलाफ दर्ज मामलों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। बिकिनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स पर 1975 से 1980 के बीच लूट-पाट के अलावा थाईलैंड, भारत, नेपाल, अफगानिस्तान, ईरान और हॉन्गकॉन्ग जैसे देशों में 20 से भी ज्यादा मर्डर करने के आरोप लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने सबसे ज्यादा 14 मर्डर थाईलैंड में किए। सभी क्राइम और बुरे वक्त में तीन महिलाएं हमेशा उसके साथ खड़ी रहीं।

You Might Also Like

जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए स्वीकृत

डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

टेंडर में फर्जी जानकारी देने वाले 108 ठेकेदारों पर होगी कार्यवाही

सौम्या चौरसिया ने आय से 50 करोड़ ज्यादा कमाए, 8000 पन्नों की चार्जशीट पेश

जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अमृत भारत स्टेशन : बिलासपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेज़ी से जारी
Next Article एनडीपीएस एक्ट में तीन आरोपियों को 10-10 साल कैद

खबरें और भी है....

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत- सीएम साय
डीएमएफ मद से 35.77 करोड़ के होंगे 13 विकास कार्य
तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?