NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चैतन्य की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > चैतन्य की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की बैठक
रायपुर

चैतन्य की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की बैठक

प्रदेश में 22 को आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2025 11:43 pm
By lochan Gupta July 19, 2025
Share
4 Min Read

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस की एक बड़ी बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई. इसी बैठक में सरकार, उद्योगपति और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ कांग्रेस ने 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्काजाम करने का फैसला लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ कटाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष के द्वारा विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाया गया था. इससे ध्यान भटकाने के लिए सुबह छह बजे रेड पड़ी. पिछली बार भी रेड मारी गई थी, लेकिन इस बार मैं विधानसभा पहुंचने में सफल रहा.
भूपेश बघेल ने बताया कि विधानसभा में मुझे सूचना आई की मेरे बेटे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. दस मार्च के बाद कल सीधे गिरफ्तारी कर ली गई. इस बीच कोई नोटिस नहीं दिया गया. ईडी की इस अवैधानिक कार्रवाई का सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बीजेपी के सोची-समझी रणनीति है. चाहे देवेंद्र यादव हों, सतनामी समाज के नेता हों, उन्हें एक केस में फंसाया. आदिवासी की आवाज खत्म हो इसलिए कवासी लखमा को जेल में डाला. मेरा बेटा जो राजनीति में भी नहीं उसे भी टारगेट किया है.
उन्होंने कहा कि पेड़ कटाई का विरोध कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने किया. कांग्रेस के नेताओं पर चुन-चुन कर कार्रवाई कर रहे हैं. दूसरी तरफ अदानी को छत्तीसगढ़ सौंप देना चाहते हैं. कल विधानसभा में नारा लगा ‘एक पेड़ माँ के नाम, बाक़ी सब बाप के नाम’. ये किसी एक नहीं पूरे प्रदेश की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता में कहा कि बीजेपी की सरकार जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है. बस्तर से लेकर सरगुजा तक जल, जंगल, जमीन लूट रही है. छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है. सभी मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी सरकार के खिलाफ मज़बूती से लड़ रही है. जनता के बीच सरकार की नाकामी स्थापित करने में हम सफल रहे हैं। बैज ने कहा कि एक जग, एक चप्पल और एक टीवी की कीमत क्या है, ये पूरी जनता ने देख लिया. पूर्व सीएम को महादेव सट्टा एप के नाम से बदनाम किया. क्या महादेव एप बंद हुआ? क्या अब तक सौरभ और रवि को सरकार ने गिरफ्तार किया? नया एप शुरू हो चुका है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ आरोप लगाया और सत्ता पर बैठे, कुछ सुधार नहीं हुआ. स्कूल बंद हुए, नए शराब दुकान खुले. यूपीएससी के जगह नया जशपुर मॉडल इंवेंट हुआ. लोग वॉकी-टॉकी से चिटिंग कर रहे है. मोदी की गारंटी के नाम से सिर्फ झूठ बोला है. कोई और एजेंसी बची है तो वो भी आजमाएं. कांग्रेस को डराकर ये संदेश देना चाहते हैं कि किसी पर भी कार्रवाई कर सकते हैं। दीपक बैज ने कहा कि हम नहीं डरेंगे. कांग्रेस डबल इंजन की सरकार के खिलाफ हर लड़ाई के लिए तैयार हैं. हम चुप बैठने वाले नहीं हैं. जो राजनीति में नहीं है, उन्हें गिरफ़्तार कर लिया. ऐसी राजनीति नहीं चलेगी. आज बड़ी बैठक में आर्थिक नाकेबंदी का फ़ैसला लिया है।

You Might Also Like

रैपिडो और एनआरडीए ने नया रायपुर में मिलाया हाथ

छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल, एक ही परीक्षा से भरे जाएंगे कई विभागों के पद

एक करोड़ की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में खट्टर ने लता को बताया मंत्री

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आर्थिक नाकेबंदी के ऐलान पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार
Next Article सीएजी ने स्काई वॉक को बताया फिजूलखर्ची

खबरें और भी है....

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण
पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

Popular Posts

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?