NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का अदभुत संगम बना अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का अदभुत संगम बना अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा
रायगढ़

गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का अदभुत संगम बना अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा

गुरु पूर्णिमा : गुरु बाबा प्रियदर्शी राम का आशीर्वाद पाने उमड़ा जनसैलाब, अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ती तत्वं गुरो- परम मंत्र से गुंजायमान हुआ अंचल

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2025 12:45 am
By lochan Gupta July 11, 2025
Share
6 Min Read

रायगढ़। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद पाने के लिए राजनैतिक धार्मिक समाजिक मीडिया व्यापारिक प्रशासनिक पक्ष विपक्ष सहित आम जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। बनोरा की यह पावन भूमि गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का आज गवाह बना। प्रात: से ही गुरु भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। सूबे के मुखिया विष्णु देव साय वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी के साथ स्थानीय सांसद राधेश्याम राठिया राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा महापौर जीवर्धन चौहान जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने माथा टेकते हुए पूज्य बाबा का आशीर्वाद हासिल किया। सूबे के मुखिया विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। देश भर के विभिन्न राज्यों ओडिसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, के कोलकाता रेणुकूट वाराणसी सिंगरौली हाजीपुर रांची पटना आदर गढ़वा बोकारो जिले एवम छत्तीसगढ़ के जशपुर कोरिया कोरबा बिलासपुर जांजगीर चांपा मुंगेली शक्ति सारंगढ़ बिलाईगढ़ बलोदा बाजार अंबिकापुर रायपुर राजनांदगांव दुर्ग कबीरधाम बालोद खैरागढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से आए हजारों की संख्या में अनुयायियों ने आध्यात्मिक संत एवं गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद हासिल किया। गुरु पूर्णिमा का यह पर्व गुरु शिष्य के मिलन का पूर्व माना जाता है। यह महोत्सव अघोर पंथियों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। स्थापना दिवस अघोरेश्वर जन्मोत्सव महानिर्वाण दिवस सहित शारदीय व चैत्र नवरात्र के दौरान विशेष आयोजनो के अलावा विशेष रूप से गुरु पूर्णिमा में देश के कई राज्यो एवम छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों से भक्त गुरु दर्शन के लिए आते है। देश भर के विभिन्न राज्यों शहरों से आने वाले अनुयाइयों के मद्देनजर प्रबंधन ने चाक चौबंद व्यवस्था की जिससे आगंतुकों को सहजता से गुरु दर्शन का लाभ मिला। एक दिन पूर्व आश्रम में श्रम दान के जरिए साफ सफाई की गई तेज वर्षा की स्थिति को देखते हुए वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया जिससे तेज वर्षा की स्थिति में बचाव हो सके। पूर्व निर्धारित आयोजन के अनुसार प्रात: 7:00 बजे: शक्तिपीठ ध्वज पूजन सफल योनि पाठ,के बाद प्रात: 7.30 बजे गुरुचरण पादुका पूजन एवं हवन, प्रात: 8.30 बजे सामूहिक आरती, प्रात: 9:00 बजे गुरूगीता का सामूहिक पाठ का किया गया । प्रात: 9.15 से अपराह्न 12.30 तक शिष्यों को बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन का लाभ मिला। अपराह्न 12.00 बजे से 4.15 बजे तक सामूहिक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सायं 4.45 बजे गुरु प्रियदर्शी राम के श्री मुख से सत्संग की अमृत वर्षा हुई। हजारों की संख्या में बुजुर्गों महिलाओं युवाओं बच्चों ने आशीर्वचन के अमृत वर्षा का लाभ लिया। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा। गुरु पूर्णिमा आयोजन के महोत्सव के मद्देनजर वाहन पार्किंग आगमन निकासी हेतु बेरीकेट्स लगाकर विशेष प्रबंध किया था ताकि ट्रेफिक जाम होने की वजह से भक्तो को परेशानी का सामना नही करना पड़े।पुलिस प्रशासन विद्युत विभाग नगर निगम डभरा के कार्यकर्ताओ समेत सहित ग्राम वासियों के सहयोग से चाक चौबंद व्यवस्था की गई। प्रवेश द्वार में पुलिस प्रशासन द्वारा कैंप लगाया गया था।

समाज सेवा शिक्षा चिकित्सा के जरिए राष्ट्र निर्माण में सराहनीय भूमिका-विष्णु देव साय

सूबे के मुखिया विष्णु देव साय आज बनोरा पहुंचे और अपने गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी को माला भेंट करते हुए चरण स्पर्श किया। प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व मंगल कामना करते हुए श्री साय ने कहा आध्यात्मिक मूल्यों व मानवीय सेवा को समर्पित अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा न केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, बल्कि यह समाजसेवा, शिक्षा व चिकित्सा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी सतत योगदान दे रहा है।

अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है गुरु का सानिध्य- ओपी चौधरी

गुरु पूर्णिमा पर पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम से आशीर्वाद लेते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा आश्रम आध्यात्मिक चेतना महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ आश्रम स्थित उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के सम्मुख माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। संत प्रियदर्शी राम जी के दर्शन कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। चिकित्सा सेवा एवं शिक्षा के जरिए यह संस्था राष्ट्र निर्माण में सराहनीय भूमिका निभा रही हैं।

गुरु ज्ञान के बिना जीवन अर्थ हीन-पुरंदर मिश्रा

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने पूज्य संत प्रियदर्शी राम जी के यहां आशीर्वाद हासिल करते हुए कहा ग्राम बनोरा गुरु शिष्य के अनोखे मिलन का आज गवाह बना है । गुरु ज्ञान के जीवन को व्यर्थ बताते हुए विद्यायक मिश्रा ने कहा आश्रम की मानव सेवी गतिविधियां से अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभ मिल रहा है।

You Might Also Like

दिनदहाड़े लूट करने वाले तीन पुलिस के हत्थे चढ़े

किशोरी से छेड़छाड़, पास्को एक्ट में वनपाल गिरफ्तार

वासुदेव यादव ने रायगढ़ विधानसभा से दावेदारी के लिए दिया आवेदन

अंतरिम बजट विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने वाला – विकास केडिया

जहर सेवन कर युवक ने दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय पहुंचे बनोरा
Next Article मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा

खबरें और भी है....

प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार
तालाब में डूबने से भाई-बहन सहित चार बच्चों का करुणांत
ट्रैक्टर व स्कूटी भिडं़त, बीएड की छात्र की मौत
बेकाबू होकर सितारा बस खेत में पलटी
विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला

Popular Posts

प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?