NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केलो नदी का जलस्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > केलो नदी का जलस्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए
रायगढ़

केलो नदी का जलस्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए

रूक-रूक कर हो रही बारिश, जिले में 451 एमएम औसत बारिश

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2025 12:28 am
By lochan Gupta July 10, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बारिश का मौसम आते ही शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है, रुक-रुक कर बारिश का दौर अभी भी जारी है। पिछले कुछ दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही थी।
जिले में एक हफ्ते पहले अच्छी बारिश हुई। इसके बाद से रायगढ़ में ऐसी स्थिति नहीं बनी। हांलाकि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से केलो नदी का जलस्तर पहले से अधिक बढ़ा हुआ है और इस वजह से 2 गेट भी खोले गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी केलो डेम में 229.400 मीटर पानी भरा हुआ है। जैसे-जैसे जलस्तर और बढ़ेगा जरूरत पडऩे पर और भी गेट खोले जाएंगे। वहीं, जिले में 8 जुलाई तक 451.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 24.2 मिली मीटर औसत बारिश हुई है। 8 जुलाई मंगलवार की दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। कई दिनों के बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकली और मौसम भी साफ रहा, लेकिन शाम होने के बाद फिर से आसमान पर बादल छा गए और रात में करीब साढ़े 8 बजे हल्की बूंदाबांदी होने लगी।
1 हफ्ते तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सप्ताह भर भी आसमान पर बादल छाए रहने व गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। केलो परियोजना के स्ष्ठह्र एमके दाइरे ने बताया कि केलो डेम में 8 गेट हैं और पिछले दिनों अच्छी बारिश होने से डेम के 4 गेट खोले गए थे। जिसमें से दो को बंद किया गया और वर्तमान में 2 गेट खुले हैं। जरूरत पडऩे पर और भी गेट को खोला जाएगा।
जिले में 451.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार अब तक रायगढ़ तहसील में 564.8 मिली मीटर, पुसौर में 505.7, खरसिया में 475.1, घरघोड़ा में 450.9, तमनार में 326.4, लैलूंगा में 396.4, मुकडेगा में 444, धरमजयगढ़ में 352.4, छाल में 471.8 और कापू में 523.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

You Might Also Like

शंकालू पति ने कुल्हाड़ी से किया पत्नी पर प्रांण घातक हमला

आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

डेंगू नियंत्रण के लिए मैदान पर उतरे कलेक्टर

जातिगत विद्वेष की मार झेल रहा फौजी का परिवार

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की बू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण-सीएम साय
Next Article स्टेशन के मल्टी कांप्लेक्स का लाइसेंस निरस्त

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?