NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नगरीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बजा बिगुल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नगरीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बजा बिगुल
रायगढ़

नगरीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बजा बिगुल

एक चरण में नगरीय निकाय तो तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

lochan Gupta
Last updated: January 21, 2025 12:27 am
By lochan Gupta January 21, 2025
Share
9 Min Read

प्रेस-कान्फ्रेंस लेकर कलेक्टर ने निर्वाचन कार्यक्रम की दी जानकारी, प्रदेश में आदर्श आचार संहिता हुई लागू

रायगढ़। नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को अपराह्न में निर्वाचन कार्यक्रम जारी करने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस-वार्ता लेकर रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगरीय निकाय के लिए मतदान एक चरण में 11 फरवरी 2025 को किया जाएगा। परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 को होगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान तीन चरण में संपन्न होंगे। रायगढ़ जिला अंतर्गत प्रथम चरण में विकासखण्ड रायगढ़ व पुसौर के पंचायत, द्वितीय चरण में खरसिया, धरमजयगढ़ और तृतीय चरण में तमनार, लैलूंगा एवं घरघोड़ा के पंचायतों में मतदान किया जाएगा।

सूचना व मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन 22 को

जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय हेतु निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन व मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 22 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 22 जनवरी 2025 से ही नाम निर्देशन प्राप्त करना शुरू हो जाएगा। 28 जनवरी 2025 नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जनवरी 2025 को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 है। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयार कर प्रकाशन करना व निर्वाचक प्रतीकों का आबंटन 31 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को मतदान किया जाएगा। मतगणना व निर्वाचन परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को की जाएगी।

तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान तीन चरण में संपन्न होंगे। इसमें तीनों चरणों के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन व मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 27 जनवरी 2025 को किया जाएगा। तीनों चरणों के लिए 27 जनवरी 2025 से ही नाम निर्देशन प्राप्त करना शुरू हो जाएगा। तीनों चरणों के लिए 3 फरवरी 2025 नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। तीनों चरणों में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 4 फरवरी 2025 को की जाएगी। तीनों चरणों के लिए अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2025 है, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयार कर प्रकाशन करना व निर्वाचक प्रतीकों का आबंटन 6 फरवरी 2025 को ही किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 17 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 18 फरवरी 2025 को की जाएगी। द्वितीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 20 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 21 फरवरी 2025 को की जाएगी। तृतीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 23 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 24 फरवरी 2025 को की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 19 फरवरी 2025 और जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 20 फरवरी 2025 को होगी। वहीं द्वितीय चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 22 फरवरी 2025 और जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 23 फरवरी 2025 को होगी। तृतीय चरण के लिए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर 25 फरवरी 2025 और जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर 25 फरवरी 2025 को होगी।

निकाय चुनाव : जिले में कुल 1 लाख 95 हजार 371 मतदाता

नगर पालिका व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। जिसके तहत जिले के नगरीय निकाय हेतु कुल 141 वार्डो में अंतिम निर्वाचकों की कुल संख्या 01 लाख 95 हजार 371 मतदाता है। जिसमें पुरूष-97 हजार 655, महिला-97 हजार 686 एवं 20-अन्य मतदाता शामिल है। जिसमें नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत सभी 48 वार्ड में कुल मतदाता-01 लाख 40 हजार 884 है, जिसमें पुरूष 70 हजार 399, महिला-70 हजार 468 एवं अन्य-17 शामिल है। इसी तरह नगर पालिका परिषद खरसिया अंतर्गत सभी 18 वार्ड में कुल मतदाता-15 हजार 608 है, जिसमें पुरूष-7 हजार 742, महिला-7 हजार 866 है। नगर पंचायत पुसौर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता-4 हजार 207 है, जिसमें पुरूष-2 हजार 38 एवं महिला-2 हजार 169 है। नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 9 हजार 640 है, जिसमें पुरूष-5 हजार 353, महिला-4 हजार 284 एवं 3 अन्य शामिल है। नगर पंचायत घरघोड़ा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 7 हजार 136 है, जिसमें पुरूष-3 हजार 441, महिला-3 हजार 695 है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 11 हजार 536 है, जिसमें पुरूष-5 हजार 615, महिला-5 हजार 921 है। नगर पंचायत लैलूंगा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल मतदाता 6 हजार 360 है, जिसमें पुरूष-3 हजार 77 एवं महिला 3 हजार 283 है।

पंचायत चुनाव में कुल 6 लाख 75 हजार 505 मतदाता

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात 550 ग्राम पंचायतों में 6 लाख 75 हजार 505 मतदाता शामिल है। जिसमें पुरूष-3 लाख 31 हजार 996, महिला-3 लाख 43 हजार 505 एवं 4-अन्य मतदाता शामिल है। जिसमें जनपद पंचायत रायगढ़ के 84 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-01 लाख 01 हजार 287 है, जिसमें पुरूष-50 हजार 168, महिला-51 हजार 119 है। जनपद पुसौर के 89 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-01 लाख 7 हजार 50 है, जिसमें पुरूष-53 हजार 473, महिला-53 हजार 577 है। जनपद पंचायत खरसिया के 81 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता 01 लाख 2 हजार 558 है, जिसमें पुरूष-50 हजार 368, महिला-52 हजार 189 एवं 01 अन्य मतदाता है। जनपद पंचायत तमनार के 61 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-70 हजार 725 मतदाता है, जिसमें पुरूष-34 हजार 779, महिला-35 हजार 946 है। जनपद पंचायत लैलूंगा के 75 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-93 हजार 889 है, जिसमें पुरूष-46 हजार 120, महिला-47 हजार 769 है। जनपद पंचायत घरघोड़ा के 42 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-53 हजार 301 है, जिसमें पुरूष-25 हजार 662, महिला-27 हजार 639 है। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के 118 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता-01 लाख 46 हजार 695 है, जिसमें पुरूष-71 हजार 426, महिला-75 हजार 266 तथा 3 अन्य मतदाता शामिल है।

निगम के लिए अपर कलेक्टर रवि राही रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

नगर पालिक आम निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिक निगम रायगढ़ सहित जिले की 01 नगर पालिका परिषद एवं 05 नगर पंचायतों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराने हेतु पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने नगर पालिक निगम रायगढ़ के लिए अपर कलेक्टर रायगढ़ श्री रवि राही को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

You Might Also Like

चाय-नाश्ते की दुकान पर झगड़ा मारपीट

आज होगा 51 निर्धन कन्याओं का विवाह

एसईसीएल की पहली ओपन कास्ट खदान बनेगी पेलमा

कलेक्टर ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा

महादेव एप का आरोपी रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जातिगत विद्वेष की मार झेल रहा फौजी का परिवार
Next Article कलेक्टर धर्मेश साहू की अध्यक्षता में निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?