NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डॉ. खेमादास महंत छ.ग. कृषि रत्न सम्मान से हुए सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डॉ. खेमादास महंत छ.ग. कृषि रत्न सम्मान से हुए सम्मानित
रायगढ़

डॉ. खेमादास महंत छ.ग. कृषि रत्न सम्मान से हुए सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2025 11:48 pm
By lochan Gupta July 4, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। न्यायधानी बिलासपुर में विगत 29 जून को टीजीबी मीडिया समूह द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ खेमादास महंत ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री ( आवास एवं शहरी कार्य ) तोखन साहू उपस्थित रहें। इस आयोजन में प्रदेशभर से पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ के कृषि वैज्ञानिक डॉ खेमादास महंत को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के कर कमलों से छत्तीसगढ़ कृषि रत्न सम्मान प्रदान किया गया। इधर सम्मान प्राप्त कर रायगढ़ लौटे कृषि वैज्ञानिक ने यह सम्मान अपने स्व. माता-पिता को समर्पित करते हुए कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया है। यह सम्मान मुझे मेरे क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरणा देता रहेगा।? विदित हो कि रायगढ़ जिले के जैमुरा गांव में जन्मे डॉ खेमा दास महंत कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ में कृषि वैज्ञानिक के पद? पर कार्यरत हैं। जहां वो कृषि वैज्ञानिक के रूप में पिछले 14 साल से किसानों के लिए नई तकनीकों का प्रसार, फसल उत्पादन में सुधार, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, कृषि में नवाचार, किसानों को राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म प्रदान करना, जल प्रबंधन के क्षेत्र में सहित विविध नवाचारी गतिविधियों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ खेमादास महंत ने बताया कि उनके जीवन का लक्ष्य कृषि क्षेत्र में सतत विकास तथा किसानोंके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उल्लेखनीय हो कि डॉ महंत को उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पूर्व में भी अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वहीं डॉ ?महंत को राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान से? सम्मानित? होने पर राज्य भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

You Might Also Like

माजदा और पिकअप वाहन से 6 टन स्क्रैप जब्त

बाइक से गिरकर एक युवक की मौत, दूसरा घायल

स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने आया, महिला के बाद पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

तीन लोगों को तेज रफ्तार बाईक सवार ने ठोका

दो महीने से बेटा लापता, धरने पर बैठी मां-बेटी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्याम बाबा की पूजा अर्चना कर लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने किया कार्यक्रम का आगाज
Next Article नि:शुल्क नीट और जेईई कोचिंग कक्षाओं के लिए विकासखण्ड हेतु नोडल अधिकारी किया नियुक्त

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?