रायपुर। प्रदेश के सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ बड़े अंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। पटरियों पर लेटकर ट्रेन रोकने का आंदोलन करने का प्रस्ताव कर्मचारियों ने पास किया है। इस आंदोलन की अगुवाई आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन करेगा। हाल ही में इस फेडरेशन ने नवा रायपुर में धरना प्रदर्शन किया था। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आर एन ध्रुव ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के संगठनों द्वारा लगातार शासन प्रशासन के सामने मांग रखी गई। लंबे समय से हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं होने की वजह से हमने नया रायपुर में हाल ही में धरना प्रदर्शन किया था।
ध्रुव ने बताया कि सभी जिलों से हजारों की संख्या में यहां समाज के अधिकारी कर्मचारी और सदस्य पहुंचे हुए थे। अब आने वाले समय में छत्तीसगढ़ बंद, रेल रोको और यातायात रोको जैसे उग्र आंदोलन का संकल्प पारित किया गया है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन पूरे प्रदेश में आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन की ओर से किया जाएगा। यह है मांगे छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के लिए पदोन्नति में आरक्षण नियम पांच को पुन: अधिसूचित किया जाए। छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति जनजाति में और पिछड़े वर्ग के बैकलॉग पदों के लिए विशेष भर्ती अभियान की कार्रवाई हो। छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति का आरक्षण जनसंख्या के अनुपात में निर्धारित हो।
नाराज सरकारी कर्मचारी कर रहे रेल रोको आंदोलन की तैयारी
पदोन्नति में आरक्षण को लेकर खींच-तान, आरक्षित वर्ग के कर्मचारी कर रहे विरोध
