NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजधानी में यूपी के 2 मजदूर जिंदा जले
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राजधानी में यूपी के 2 मजदूर जिंदा जले
रायपुर

राजधानी में यूपी के 2 मजदूर जिंदा जले

खाना बनाते समय लगी आग

lochan Gupta
Last updated: May 12, 2025 11:28 pm
By lochan Gupta May 12, 2025
Share
4 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में उत्तरप्रदेश के 2 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। रविवार शाम 7 बजे खाना बनाने समय कंटेनर के अंदर आग लग गई। जिसकी चपेट में 3 मजदूर आ गए। आग इतनी भयानक थी कि 2 मजदूरों की हड्डियां तक जल कर राख हो गई। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। तीसरे मजदूर मोहम्मद बिलाल ने समझदारी दिखाकर अपनी जान बचाई। आग कंटेनर के मुख्य दरवाजे पर लगी थी। कंटेनर के अंदर धुआं भरते ही वह खिडक़ी के पास पहुंच गया। जैसे तैसे वहां से अपना सिर बाहर निकाल कर ऑक्सीजन लेता रहा। इस दौरान उसे दूसरे मजदूरों की मदद मिल गई। जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट में शालीमार कंस्ट्रक्शन में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। इनमें कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के कंटेनरों में रहते हैं। इस दौरान एक कंटेनर में आग भडक़ी थी। जिससे कंटेनर के भीतर 3 मजदूरों में दो जिंदा जल गए। नवा रायपुर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि, दोनों मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे। इनमें से एक की पहचान परमान अली (25) और दूसरे मृतक मजदूर की पहचान शदाब अली (22 साल) के तौर पर हुई है। कंस्ट्रक्शन साइट में अलग-अलग शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। परमान और शदाब भी कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि मजदूरों की हड्डी भी गल गई। आग बुझाने के बाद हड्डी जमीन पर पड़ी दिखाई दी। ्रस्क्क शुक्ला ने बताया कि सामान्य तौर पर मजदूर कंटेनर के बाहर खाना बनाते थे। पूछताछ में पता चला कि बारिश की आशंका को देखते हुए सिलेंडर को कंटेनर के अंदर ले जाकर खाना बनाया गया। इसी बीच आग लग गई। जिससे चारों तरफ धुआं भी भर गया। हालांकि हादसे में सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है। इसके अलावा कंटेनर के अंदर करीब 10 मजदूरों के बिस्तर लगे हुए थे। ये बिस्तर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग में कंट्रोल पा लिया है। फिलहाल मजदूरों के परिजनों को कंपनी के माध्यम से जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि कंटेनर के अंदर फंसे एक मजदूर ने खुद की जान बचाई। उसने चिल्लाते हुए दूसरे मजदूरों से मदद मांगी। आवाज सुनकर मदद के लिए मजदूर पहुंचे। उन्होंने कंटेनर के दूसरे तरफ दरवाजे को खोला। यह दरवाजा बाहर से ही खुलता था। दरवाजा खुलते ही मजदूर दौडक़र बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। हालांकि शरीर के अंदर थोड़ी मात्रा में धुआं जाने से एहतियात तौर पर उसे भी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। इस मामले में पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद मजदूरों के अवशेष परिजनों को सौंपेगी। इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी : सीएम साय

मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह के देश सेवा के जज्बे को सराहा

बलौदाबाजार हिंसा : 120 साल पुराने राजस्व रिकॉर्ड जलकर खाक

एनकाउंटर के डर से दूसरे राज्य भाग रहे नक्सली : अमित शाह

साइंस कॉलेज हॉस्टल में बवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर
Next Article केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल आएंगे छत्तीसगढ़

खबरें और भी है....

धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
खेत में लगे करंट की चपेट में आने से आरईओ की मौत
बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में पकड़ाया 3.37 करोड़ की ज्वेलरी
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल ने मातृत्व सशक्तिकरण में रचा स्वर्णिम इतिहास
रेत तस्करों पर गिरी पुलिस और प्रशासन की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?