NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख ठगे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख ठगे
रायगढ़

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख ठगे

पावर प्लांट के अधिकारी को बनाया शिकार, वॉट्सएप लिंक से ग्रुप में जोड़ा था

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2025 12:25 am
By lochan Gupta May 8, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। पावर प्लांट के अधिकारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख रुपए की ठगी हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बोतल्दा के रहने वाले राजेश गबेल को 22 फरवरी 2024 को वॉट्सएप लिंक के माध्यम से एक ग्रुप में जोड़ा गया। जहां शेयर ट्रेडिंग के जरिए अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया। राजेश ठगबाजों के जाल में फंस गया। उसे समारा प्रो एप डाउनलोड कराया। इसके बाद ठगों ने किस्त में रुपए लेकर 91 लाख रुपए निवेश करा लिए और जब राजेश ने निवेश किए गए शेयरों को बेचने का प्रयास किया, तो शेयर नहीं बेचा सका। ऐसे में उसे ठगी का एहसास होने लगा। इसके बाद राजेश ने अपने स्तर पर समारा प्रो एप की बारे में जानकारी ली। लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीडि़त ने खरसिया थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 3 ठगबाजों को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।
रुपए देहरादून के बैंक खातों में ट्रांसफर हुए
जांच में यह बात सामने आई कि राजेश के रुपए देहरादून स्थित बैंक के खातों में ट्रांसफर हुए हैं। जिसके बाद पुलिस देहरादून पहुंची। जांच करने पर देहरादून के खाता धारक शेखर थपलियाल (34) पता चला। ऐसे में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ में कुलदीप सिंह रावत और आशीष अग्रवाल का नाम सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने लोकल पुलिस की मदद से दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूछताछ में पता चला कि आशीष अग्रवाल अलग-अलग लोगों से बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर लेकर उन्हें कमीशन देकर उनके मोबाइल नंबर से लिंक शेयर करता था। तब फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। ताकि पकड़े जाने पर वह नहीं पकड़ाए।
55 ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज
जांच में यह बात भी सामने आई कि इस गिरोह के उपयोग किए गए मोबाइल नंबरों के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में 55 ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज है।जिसमें करीब 6 करोड़ रुपए के लेन देन का रिकॉर्ड है। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, आईडीएफसी बैंक का संयुक्त खाता, चेकबुक और सील जब्त की गई है।

You Might Also Like

ग्रामीणों ने सडक़ पर की धान रोपाई

एनटीपीसी लारा द्वारा किसानों को सहायता व ग्रामीणों को चश्मा वितरण

न्यायालय के आदेश पर ठगी के शिकार को लौटाये 3.70 लाख रूपये

पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।

राजेन्द्र अग्रवाल चेंबर का असामयिक निधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निगम के नोटिस की अवमानना करने पर होगी कार्यवाही
Next Article ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान पर दागी 24 मिसाइल

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?