NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसबीआई एटीएम, साहू पान, यश टेलर, संजय इलेक्ट्रॉनिक समेत 10 दुकानें सील
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एसबीआई एटीएम, साहू पान, यश टेलर, संजय इलेक्ट्रॉनिक समेत 10 दुकानें सील
रायगढ़

एसबीआई एटीएम, साहू पान, यश टेलर, संजय इलेक्ट्रॉनिक समेत 10 दुकानें सील

lochan Gupta
Last updated: April 13, 2025 12:05 am
By lochan Gupta April 13, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने राजस्व बाजार शाखा की समीक्षा बैठक में निगम की दुकानों के बड़े बकायादार के संस्थानों को सील करने के निर्देश दिए गए, जिसके तहत शनिवार को दो एसबीआई एटीएम सहित 10 दुकान को निगम की टीम द्वारा सील की गई।
कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा राजस्व वसूली की लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान उन्होंने बड़े बकायादार दुकान जिनके द्वारा वर्षों से किराया जमा नहीं किया गया है, उनके संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देश के तहत निगम की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को अवकाश होने के बावजूद निगम की राजस्व टीम द्वारा मिनी स्टेडियम कॉम्लेक्स के एसबीआई एटीएम के दो एवं दुकान क्रमांक 18, कबीर चैक के 5 और कोतरा रोड के 2 दुकानों को सील किया गया।
इसमें कबीर चैक के दुकान क्रमांक 01 बकाया 62981 रूपए, दुकान क्रमांक 01 बकाया 90328 रुपए, दुकान क्रमांक 13 बकाया 61371 रुपए, दुकान क्रमांक 15 बकाया 139599 रुपए, दुकान क्रमांक 17 बकाया 40463 को सील किया गया। इसी तरह कोटरा रोड के दुकान क्रमांक 31 एवं 33 बकाया 10900 रुपए, मिनी स्टेडियम स्थित दुकान क्रमांक 5 एवं 6 जिसमें एसबीआई एटीएम संचालित था बकाया 841630 रुपए एवं मिनी स्टेडियम के दुकान क्रमांक 18 साहू पान सेंटर बकाया 20160 रुपए था, जिनको पूर्व में नोटिस जारी कर किराया जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बाद भी दुकान संचालकों द्वारा किराया जमा नहीं किया गया।
इसपर आज निगम की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एसबीआई एटीएम सहित सभी 10 दुकान को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक हरिकेश्वर लकड़ा, मकरध्वज मालाकार, सहायक राजस्व निरीक्षक आशीर्वाद सिंह, नागेंद्र सिंह, पीर मोहम्मद उपस्थित थे।
निगम ने की अब तक 20 दुकानें सील
निगम की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में पेट्रोल टंकी सहित 10 दुकानों को सील किया गया था। इसी तरह आज एसबीआई एटीएम सहित 10 दुकानों को सील किया गया। इस तरह अब तक 20 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। कमिश्नर क्षत्रिय ने बड़े बकायादार दुकानदार एवं संपत्तिकर दाताओं के विरुद्ध कुर्की एवं सील करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

अदाणी फाउंडेशन ने स्कूलों में मनाया बाल दिवस

भाजपा की जीत से गरमा सकती है रायगढ़ नगर निगम की राजनीति

दूसरे किसान का धान बेचने की कोशिश

दो अरब 28 करोड़ 21 लाख 99 हजार बोनस की राशि जाएगी किसानों के खाते में

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं जिले की ग्रामीण महिलाएं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 15 लाख के 101 मोबाइल साइबर टीम ने खोज निकाला
Next Article अनियंत्रित बाइक से गिरे युवक ने दम तोड़ा

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?