NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए आयोजित परीक्षण शिविर में 150 से अधिक हुए लाभान्वित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए आयोजित परीक्षण शिविर में 150 से अधिक हुए लाभान्वित
सारंगढ़

दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए आयोजित परीक्षण शिविर में 150 से अधिक हुए लाभान्वित

सांसद जांगड़े द्वारा परीक्षण शिविर में आए 3 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर वितरित

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta February 27, 2025
Share
2 Min Read

सारंगढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था एलिम्को जबलपुर के समन्वय से समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा विकास खंड बिलाईगढ़ में दिव्यांगजनों, वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आंकलन सह परीक्षण शिविर का आयोजन 27 फरवरी को किया गया। सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में तीन दिव्यांगजनों को उनके बाधा रहित आवागमन के लिए व्हील चेयर प्रदान किया गया। सांसद श्रीमती जांगड़े द्वारा शिविर को संबोधित करते हुए दिव्यांगजनों की सहायता के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। परीक्षण शिविर में चिन्हित दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडीप योजना के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर संबल योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्लॉट में दिव्यांग जनों को रोजगार स्वरोजगार से जोडऩे हेतु मार्गदर्शन दिया जाकर कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्राप्त किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए गठित भारत माता वाहिनी का प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क बस पास एवं पेंशन योजना का फार्म भी लिया गया। इस अवसर एसडीएम डॉक्टर वर्षा बंसल,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एफ आर निराला,बीएमओ डॉक्टर वैष्णव, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ रामजी शर्मा, डॉक्टर प्रकाश कुर्रे, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आर बी तिवारी, समाज शिक्षा संगठक गजेंद्र साहू, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं वरिष्ठजन उपस्थित हुए।

You Might Also Like

कलेक्टर के निर्देश पर 5 करोड़ 18 लाख का धान चावल जप्त

राज्य सरकार ने दिवंगत पत्रकार देवेंद्र केशरवानी के आश्रित को दी पांच लाख की सहायता

अपेक्स बैंक द्वारा एनसीएल स्वीकृति नहीं देने के कारण किसान खाद बीज केसीसी के लिए दर-दर भटक रहे

खेलभाटा में अधिकारी एवं पुलिस एकादश के मध्य स्वीप क्रिकेट

सेवा पखवाड़ा में सारंगढ़ को मिली नई सौगात, वृद्धजनों को बांटा सहायक उपकरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सोसायटी प्रबंधक सहित 4 जुआड़ी मंडी में चल रहे जुआ में सपड़ायें
Next Article ब्राह्मण सेवा समिति ने यादगार ढंग से मनाया महाशिवरात्रि पर्व

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?