NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला सेल का सशक्त कदम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला सेल का सशक्त कदम
रायगढ़

महिला सेल का सशक्त कदम

महिला, बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता अभियान जारी

lochan Gupta
Last updated: February 23, 2025 12:13 am
By lochan Gupta February 23, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस की महिला सेल द्वारा महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के निर्देशन में महिला सेल प्रभारी दीपिका निर्मलकर व उनकी टीम स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल एवं विभिन्न महिला कार्यस्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
इसी कड़ी में आज शासकीय हाईस्कूल, रामभांठा में महिला सेल टीम ने एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया, जिसमें प्रभारी प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती नीलिमा राजपूत सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकार, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, बाल विवाह, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, नशे से बचाव, गुड टच-बेड टच, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, करियर मोटिवेशन और यातायात नियमों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिव्यक्ति ऐप के महत्व को रेखांकित करना था, जिसके तहत महिला सेल टीम ने इस ऐप की विशेषताओं और उपयोग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। छात्र-छात्राओं को यह बताया गया कि कैसे इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाएं व बेटियां अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
रायगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान को स्थानीय स्तर पर सराहा जा रहा है, जिससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी बल्कि समाज में महिलाओं और युवतियों की आत्मनिर्भरता और जागरूकता भी बढ़ेगी। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण एवं स्कूल स्टाफ के सदस्यगण भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रतिबंधित कफ सिरफ नशेडियो को बेचा

ओड़ीसा से लायी जा रही 60 बोरी अवैध धान जब्त

होली पर्व पर पुलिस की चौकस निगाहें

धरमजयगढ़ पुलिस की चौपाल में जागरूकता की अलख

पुसौर सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार मे शामिल हुए अन्तराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ छ.ग. के प्रदेशाध्यक्ष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेजेस पतराटोली में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
Next Article ट्रेलर कि चपेट में आया बाईक सवार युवक के हुए दो टुकड़े

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?