NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दीपक बैज, भूपेश बघेल और चरणदास महंत दिल्ली में
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दीपक बैज, भूपेश बघेल और चरणदास महंत दिल्ली में
रायपुर

दीपक बैज, भूपेश बघेल और चरणदास महंत दिल्ली में

संगठन में नई नियुक्ति और जोगी कांग्रेस के विलय को लेकर हाईकमान से होगी चर्चा

lochan Gupta
Last updated: January 16, 2025 12:00 am
By lochan Gupta January 16, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। यहां वे कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हैं। इसके बाद प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और बैठक भी होगी। ऐसे में जोगी कांग्रेस के विलय, निष्कासितों की वापसी और संगठन में नियुक्तियों को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। रेणु जोगी का आवेदन मिलने के बाद बैज दो बार दिल्ली जाकर प्रदेश प्रभारी और दूसरे नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन कोई सहमति अब तक नहीं बन पाई है। वहीं दूसरे बागियों की वापसी को लेकर भी संशय की स्थिति है। इसके अलावा संगठन में नियुक्तियों से लेकर नेताओं की वापसी जैसे बड़े काम इस वक्त अटके हुए हैं। आईएसीसी ने भी केवल 3 ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। जबकि बैज पूरी लिस्ट दिल्ली में सौंपकर आए हैं। ऐसे में यहां होने वाली चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बड़े नेताओं के भविष्य के फैसले से लेकर बैज की नई टीम का फैसला भी होना है। क्योंकि पार्टी के 3 बड़े नेता एक साथ मौजूद रहेंगे। ऐसे में संगठन में होने वाले बदलाव से लेकर नेताओं की वापसी जैसे मसलों पर चर्चा हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्तियों को लेकर साल भर से एक्सरसाइज चल रही है। लेकिन अब तक न जिला अध्यक्ष तय हो पाए और न ही पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस बीच लोकसभा और रायपुर दक्षिण का उपचुनाव भी हो गया। लेकिन बैज अपनी नई टीम नहीं बना पाए। जिस तरह से आईएसीसी ने केवल 3 ही जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसके बाद से ये माना जा रहा है कि केवल आंशिक परिवर्तन ही पार्टी में दिखाई देंगे, क्योंकि आईएसीसी इस समय बड़े बदलाव के मूड में नहीं है। कांग्रेस में कई जिला अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है। दूसरी ओर बदलाव की संभावना को देखते हुए पुराने जिला अध्यक्ष निकाय चुनाव की तैयारियों में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसका सीधा असर निकाय चुनाव की तैयारियों में दिखाई पड़ता दिख रहा है। अब तक कांग्रेस ने जिलों में बैठकें नहीं की है। निकायों में दावेदार जरूर सक्रिय हैं, लेकिन संगठन की तरफ से 9 जनवरी को पर्यवेक्षकों की ही नियुक्ति की गई है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज नई नियुक्तियों की लिस्ट दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान को सौंप चुके हैं। जिस पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की भी मंजूरी मिल गई है। लेकिन अब तक वहां से नई टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

You Might Also Like

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी मिलना समूचे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय : सीएम साय

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रदेश को मिली 774 नई सडक़ें

दिव्यांगों के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

रायपुर में बांग्लादेशी-रोहिंग्या के शक में पुलिस ने की सरप्राइज चेकिंग

छत्तीसगढ़ में भाजपा की लहर है : विष्णु देव साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महाप्रबंधक ने कोरबा स्टेशन व रेल परिक्षेत्र का किया निरीक्षण
Next Article बिलासपुर स्टेशन में पुनर्विकास कार्य तीव्र से जारी!

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?