NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में द्वितीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में द्वितीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन संपन्न
रायगढ़

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में द्वितीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन संपन्न

अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम अवगत कराने के साथ अन्य दस बिंदुओं पर पालकों से की गई चर्चा और लिए गए सुझाव

lochan Gupta
Last updated: January 4, 2025 11:47 pm
By lochan Gupta January 4, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। छ.ग.स्कूल शिक्षा विभाग के मंशानुरूप 04 जनवरी 2025 को शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में मेगा पालक -शिक्षक सम्मेलन का आयोजन प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल द्वारा संयुक्त रूप से शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष इतवार सिंह जी की अध्यक्षता में, वार्ड पार्षद रंजना कमल पटेल, शिक्षाविद् पूर्णानंद शर्मा,राजकुमारी नाग के विशिष्ट आतिथ्य में, प्रभारी प्राचार्य अर्चना स्वर्णकार के मार्गदर्शन एवं संस्था प्रमुख डॉ.मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया जिसमें शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित शाला में अध्ययनरत बच्चों के पालक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
मंचासीन अतिथियों से अनुमति प्राप्त कर डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक ने बैठक का आगाज सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं संप्रेषित करते हुए करतल ध्वनियों के साथ किया। बैठक में शाला एवं विद्यार्थियों के हित व विकास हेतु उद्देश्यों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं अर्धवार्षिक आकलन परीक्षाफल की समीक्षा की गई।
इसके अंतर्गत अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी पालकों को दी गई। साथ ही कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं के प्री बोर्ड परीक्षा, अपार आई डी में आवश्यक सुधार, परीक्षा पर चर्चा, पालकों को घर में पुस्तक एवं पेपर पढऩे हेतु बच्चों को प्रेरित करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट के स्कूल न भेजने, शाला परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने, बच्चों को कम से कम स्मार्टफोन उपयोग करने एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों के विकास, विद्यार्थियों के गुणवत्ता विकास के संबंध में विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई, साथ ही पालकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतुष्टिजनक जवाब शालेय शिक्षकों द्वारा दिया गया, पालकों से सुझाव लिए गए। प्रभारी प्राचार्य अर्चना स्वर्णकार द्वारा पालकों से शाला के उत्तरोत्तर विकास हेतु बच्चों को सतत् मार्गदर्शन देने एवं शाला से जुड़े रहकर अपना सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। बैठक का प्रभावी ढंग से संचालन डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़, आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रेमलता चंदेल प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक शाला चांदमारी रायगढ़ ने किया, छायांकन श्री रूपेश कुमार मेहर सहायक शिक्षक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ ने किया। बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शालेय परिवार की सहभागिता रही।आज के बैठक में 37पालक,07 शाला प्रबंधन समिति सदस्य सहित शालेय परिवार की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

भाषा उत्सव कार्यक्रम में भगोरा के ओडिशा स्कूल से हुई सहभागिता

जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा ग्राम पतरापाली व कोतरलिया में किया गया पौधा रोपण

महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रसमाज की बैठक आज

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने 90 वर्षीय पिता एवं परिवार के साथ किया मतदान

मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रवि भगत का क्रिकेट के लिए हुआ सम्मान
Next Article खरसिया में मिल्कियाना ने आयोजित किया गौ पालक सम्मान समारोह

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?