NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नर्सिंग कालेज व कंपनी की बस में भिड़ंत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नर्सिंग कालेज व कंपनी की बस में भिड़ंत
रायगढ़

नर्सिंग कालेज व कंपनी की बस में भिड़ंत

बाल-बाल बची नर्सिंग की छात्राएं, कुछ को आई चोट

lochan Gupta
Last updated: December 16, 2024 11:43 pm
By lochan Gupta December 16, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। सोमवार की दोपहर उस वक्त बड़ी दुर्घटना घटित होनें से बाल-बाल बच गई जब एक निजी कंपनी की बस ने नर्सिंग कालेज की बस को ठोकर मार दिया। जिसमें कई छात्राएं घायल हो गई। घायलों को निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर रायगढ़ जिला मुख्यालय के पहाड़ मंदिर के पीछे ग्राम चिटकाकानी में स्थित कैरियर कालेज ऑफ नर्सिग कालेज से छात्रों को लेकर आ रही बस क्रमांक सीजी 13 क्यू 0827 को रायगढ़ से इंड सिनर्जी लिमिटेड में कार्य करने वाले कर्मचारियों को लेकर जा रही बस क्रमांक सीजी 13 पी 5472 के चालक ने ओवर ब्रिज के पास ठोकर मार दिया। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कैरियर कालेज ऑफ नर्सिग कालेज से छात्रों को रायगढ़ की तरफ लेकर जा रही बस का चालक ओवर ब्रिज चढऩे के लिये बस को मोड ही रहा था इसी बीच रायगढ़ की तरफ से आ रहे बस चालक ने उसे ठोकर मार दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
हो सकती थी बड़ी घटना
सोमवार की दोपहर हुई घटना बड़ी घटना में तब्दील हो सकती थी। चंूकि दोनों ही बसो में काफी संख्या में लोग सवार थे गनीमत यह रही कि कैरियर कालेज ऑफ नर्सिग कालेज की बस को ठोकर मारने वाली कंपनी की बस की रफ्तार अधिक नही थी अन्यथा यहां बड़ी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता था।
निजी अस्पताल में चला उपचार
बताया कि इस दुर्घटना में घायल कैरियर कालेज ऑफ नर्सिग कालेज की एक दर्जन से भी अधिक छात्राओं को पास में ही स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु ले जाया गया जहां छात्राओं का उपचार पश्चात उन्हें घर भेज दिया गया है वहीं कुछ छात्राओं का एक्सरे कराया जा रहा है। वहीं कुछ छात्राओं को अधिक चोट लगने पर अपेक्स अस्पताल ले जाने की भी बात कही जा रही है।
चक्रधर थाने में हुआ एफआईआर
इस मामले में कैरियर कालेज आफ नर्सिग में एडमिनिस्टेवर के पद पर पदस्थ श्यामलाल श्रीवास ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आज दोपहर डेढ़ बजे कालेज की बस 48 से 50 छात्राओं को छोडऩे रायगढ़ आ रही थी। इसी बीच चिटकाकानी मोड के पास बस क्रमांक सीजी 13 एपी 5472 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए छात्राओं से भरी बस को ठोकर मार दिया। जिससे बस में बैठे 7 छात्राओं को चोट आई है।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण

जुआ खेलते 5 जुआरी सपड़ाए

चलती ट्रेन से गिरकर यात्री घायल

कोहरे से डगमगा रही एक्सप्रेस ट्रेनों की चाल

किसान प्रतिकूल जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए करें धान की सीधी बुवाई : डॉ केडी महंत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ दुर्घटना में दो ग्रामीणों की मौत, एक गंभीर
Next Article धान खरीदी केंद्र में पूर्व विधायक प्रकाश नायक का हंगामा

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी बस्तर
बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी
किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
नालंदा परिसर से लगे निगम कॉम्प्लेक्स में चोरों का धावा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?