जशपुरनगर। बेवा महिला से 8 माह तक दुष्कर्म कर गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात कराने के मामले में फरार आरोपी को फरसाबहार पुलिस ओडीसा प्रांत के झारसुगड़ा से दबोचकर लाई है। पुलिस ने आरोपी सूरज चौधरी को भादवि की धारा 450, 376, 376(2)(एन), 313 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक थाना फरसाबहार क्षेत्र की एक ग्राम कि प्रार्थीया उम्र 37 साल ने गत 25 नवंबर को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, इसके इसके पति जब जिंदा थे उस समय इसके पति से पड़ोस गांव के रहने वाले सूरज चौधरी का अच्छा दोस्ती था हमेशा इसके घर आना-जाना करता रहता था इसके पति का 1 मार्च 2023 को मृत्यु हो गया पति के मृत्यु होने के बाद सूरज चौधरी आना-जाना करता रहता था। 25 मार्च 24 को 2 बजे दिन में इसके घर सूरज चौधरी आया इसके सास, ससुर घर में नहीं थे, बेटी भी अपने सहेली के पास गई थी, इसका 13 वर्ष का लडक़ा विकलांग है बोल चाल नहीं कर पाता है घर में था यह अकेली अपने रूम में बैठी थी, सूरज चौधरी अकेली देखकर झांसा देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद बोला तुमसे शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा एवं बच्चे को भी अपना लुंगा बोलकर रात में साथ में रुका इस दौरान भी दुष्कर्म किया। इसके बाद सूरज चौधरी के द्वारा बीच-बीच में लगातार दुष्कर्म करने से प्रार्थिया गर्भवती हो गई, इसकी जानकारी सूरज चौधरी को देने पर वह मेडिकल दुकान से दवाई लाकर प्रार्थिया को खिला दिया जिससे उसका गर्भपात हो गया। सूरज चौधरी गर्भपात होने के बाद भी 15 अगस्त 2024 को जबरन दुष्कर्म किया है। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचनाक्रम में पीडि़ता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है एवं प्रकरण के आरोपी घटना घटित कर गिरफ्तारी की डर से फरार था।
आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था, एवं साइबर सेल को सम्मिलित किया गया था। प्रकरण के आरोपी सूरज चौधरी का मुखबिर एवं सायबर सेल से लोकेशन के आधार पर झारसुगड़ा (उड़ीसा) में पता चलने पर तत्काल टीम जाकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लेकर आई। आरोपी को घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार करने पर 2 दिसंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, सुरजन राम पोर्ते, आर. 545 निरज तिर्की, आर. 227 सुभाषचन्द्र बोस एवं महिला आर. 777 पुष्पा पैंकरा, 724 बिरजिनिया टोप्पो का महत्वपूर्ण योगदान है।
दुष्कर्म का फरार आरोपी सूरज झारसुगड़ा से गिरफ्तार
विधवा महिला से लगातार 8 माह तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
