NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भवन निर्माण के दौरान 11 केवी बिजली के झटके से युवक की मौत, मृतिक के परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भवन निर्माण के दौरान 11 केवी बिजली के झटके से युवक की मौत, मृतिक के परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रायगढ़

भवन निर्माण के दौरान 11 केवी बिजली के झटके से युवक की मौत, मृतिक के परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग

घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों का बयान आया सामने , भवन मालिक और विद्युत विभाग लगे गंभीर आरोप

lochan Gupta
Last updated: November 14, 2024 11:54 pm
By lochan Gupta November 14, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बुधवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। स्थानीय निवासी गुरुदेव सोनी ने जिला प्रशासन को दी गई शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई गनपत सोनी की मौत उस वक्त हो गई जब वह बाबाधाम रोड स्थित निर्माणाधीन भवन के दूसरे मंजिल के छज्जे पर काम कर रहे थे। निर्माण के दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 केवी हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आकर गणपत सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई गुरुदेव सोनी का कहना है कि इस भवन निर्माण का ठेका ठेकेदार फड़ीद्र पटेल के पास है और पिछले आठ महीनों से इस भवन का निर्माण कार्य जारी था। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान कई बार ठेकेदार द्वारा मालिक आनंद चैबे को हाई वोल्टेज विद्युत तार के नीचे निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद मकान मालिक बार-बार नक्शे में बदलाव करता रहा, जिससे अंतत: यह हादसा हो गया।
भवन मालिक व विद्युत विभाग पर आरोप
गुरुदेव ने आरोप लगाया कि भवन मालिक और विद्युत विभाग के कर्मचारियों के बीच साठगांठ से बिना किसी विधिवत अनुमति के इस तरह का कार्य कराया गया। उनके अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने हाई वोल्टेज तार पर प्लास्टिक का पाइप चढ़ाकर सुरक्षा का झूठा आश्वासन दिया। मकान मालिक के दावे पर विश्वास करते हुए गनपत सोनी ने तार को छूकर भी देखा, जिससे उन्हें करंट नहीं लगा और उन्होंने काम जारी रखा। लेकिन हादसे के दिन अचानक तार में करंट आ गया और गनपत तार की चपेट में आकर लगभग 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
मजदूरों का आया बयान
घटना के समय मौके पर अन्य मजदूर भी मौजूद थे। इनमें गुरुदेव सोनी और उनकी भाभी पुष्पा सोनी, स्यामु और कौशल्या नामक मजदूर शामिल थे। उन्होंने भी तार को छूकर करंट का परीक्षण किया था, और मकान मालिक के आश्वासन के आधार पर उन्हें काम में कोई जोखिम महसूस नहीं हुआ। उन्होंने भी इस हादसे के लिए मकान मालिक और विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग
गुरुदेव सोनी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मकान मालिक, और विद्युत विभाग की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी अपील की है कि मृतक की पत्नी को उचित मुआवजा दिया जाए। उनकी शिकायत को पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर, विद्युत विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लान विभाग, श्रम विभाग और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया है ताकि पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके।

You Might Also Like

शहरभर में 8 जगह शुरू हुए प्याऊ, महापौरने किया शुभारंभ

तारापुर विद्यालय में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

विश्व हिंदी परिषद शैक्षणिक प्रकोष्ठ रायगढ़ के नए अध्यक्ष डॉ. मनीषा अवस्थी व श्रीमती मंजू अवस्थी उपाध्यक्ष नियुक्त

संबलपुरी गांव में पेड़ो की कटाई कर हो रहा अवैध खनन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नव प्रशिक्षित वाहन चालकों को दी गई रोड सेफ्टी और गुड सेमेरिटन की जानकारी
Next Article जिले में पहले दिन दो केंद्रों से हुई धान खरीदी की बोहनी

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?