NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी

रायपुर की जनता से है भाजपा का पारिवारिक नाता : विष्णु देव साय

lochan Gupta
Last updated: October 24, 2024 11:39 pm
By lochan Gupta October 24, 2024
Share
2 Min Read

रायपुर। कल रात मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम साय ने सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री साय ने सुनील सोनी के साथ चुनावी चर्चा की।
विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों को जो गारंटी दी गई है, उसमें के सभी वादों को हमारी सरकार द्वारा वचनबद्ध होकर पूर्ण किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को लेकर हमारे कार्यकर्ता रायपुर दक्षिण की जनता के बीच जाएंगे और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को जिताने का आग्रह करेंगे। हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है, जो सबके हित के लिए निरंतर कार्य करती है। हमारा लक्ष्य रायपुर दक्षिण के रण को प्रचंड मतों से जीतना है और हर बार की तरह यहाँ की जनता अपना आशीर्वाद पुन: भाजपा को ही देगी। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा तैंतीस वर्षों से भाजपा का अभेद्य गढ़ इसलिए है क्योंकि यहाँ की जनता का भाजपा से पारिवारिक नाता है। यह नाता ही इस चुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर कमल का परचम लहराएगा। गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कल राजधानी में विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहेंगे।

You Might Also Like

फर्म के लाखों रू. गबन कर वर्ष 2022 से फरार आरोपी दिलीप चौहान गिरफ्तार

अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम साय से की मुलाकात

कंपनसेशन सेस पुनर्गठन के लिए गु्रप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन

सीएम साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौजन्य भेंट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा ने प्रतिवेदन सौंपा
Next Article डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के लिए 300 करोड़ स्वीकृत

खबरें और भी है....

जिले में एक करोड़ से अधिक का अवैध धान पकड़ाया
टूटा स्कूल, टूटी उम्मीद, टूटे शौचालय के साथ ही
खेत में काम कर रही महिला पर हाथी का हमला
दुर्घटनाओं के बाद जागा आरटीओ
निर्माणाधीन अस्पताल में हो रही सिलसिलेवार चोरी का खुलासा

Popular Posts

जिले में एक करोड़ से अधिक का अवैध धान पकड़ाया
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?