NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तंत्र-मंत्र के चक्कर में गई दो लोगों की जान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > तंत्र-मंत्र के चक्कर में गई दो लोगों की जान
छत्तीसगढ़

तंत्र-मंत्र के चक्कर में गई दो लोगों की जान

दो अभी भी बेहोश, दो की मानसिक संतुलन बिगड़ी

lochan Gupta
Last updated: October 19, 2024 12:30 am
By lochan Gupta October 19, 2024
Share
3 Min Read

जैजैपुर। विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहराकोट के आश्रित गाँव तांदुलडीह से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक परिवार के कुल छह लोगों द्वारा उज्जैन के किसी बाबा का फोटो सामने रख कर जय गुरुदेव का जाप करते-करते अचानक बड़ी घटना घट गई है।
विदित हो कि बीती रात से लगातार इस परिवार, जिसमें तीन बेटे दो बेटियां और माँ शामिल है, इनके द्वारा तंत्र-मंत्र का जाप किया जा रहा था, जिसके बाद अचानक उनमें से दो बेटे विक्रम और विक्की बेसुध होकर वहीं लेट गये, जिन्हें बाद में मृत घोषित किया गया, जबकि माँ, एक बेटा और एक बेटी बदहवास होकर दूसरे बेटी द्वारा कराई जा रही मंत्रोच्चार का उच्चारण किये जा रहे थे।
इस मामले में दिलचस्प बात यह रही है कि पूरा का पूरा परिवार इस तरह के तंत्र विद्या का पूरी रात से जाप कर रहा था, लेकिन किसी और को कोई भनक नहीं लगी। हालाँकि, सूत्रों कि मानें तो घटना के पहले दिन भी इस तरह का मंत्रोच्चारण करने पर मृतक के चचेरे भाई के विरोध करने पर मृतक की बहन द्वारा डंडा लेकर भगाने की बात भी सामने आई है, जिसके बाद पूरी रात तंत्र मंत्र का खेल चलता रहा, लेकिन रोज की तरह जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों को शक हुआ और खपरैल हटा कर घर के अंदर झाँक कर देखा गया तो सबके होश फाख्ता हो गये। मृतकों की एक बहन द्वारा बड़े ही डरावने तरीके से मंत्रोचारण किया जा रहा था और उसकी एक और बहन व माँ बुत सी बन कर उसकी उच्चारित शब्दों को दोहराए जा रही थी, जबकि कमरे में जाकर देखने पर पता चला कि तीन में से दो भाइयों की साँसें नहीं चल रही थी, जिसके बाद यह खबर गाँव में जंगल की आग की तरह फैल गई।
बिलासपुर से पहुंची मनोचिकित्सक टीम
घटना की सूचना पर तुरंत ही बाराद्वार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बेसुध युवकों सहित सभी सदस्यों को सक्ती के शासकीय अस्पताल लेकर गई, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों भाइयों विक्रम (24) और विक्की (22) को मृत घोषित कर बाकी सदस्यों का प्रारंभिक जाँच पश्चात बिलासपुर से मनोचिकित्सकों की टीम को इस मामले की जाँच और चिकित्सा के लिए बुलाया गया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक उक्त लोगों का इलाज जारी है और मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

You Might Also Like

चेरूडीपा स्कूल में सामुदायिक सहभागिता से बना चबूतरा एवं मैदान समतलीकरण

सरोज पांडेय को बाहरी बताने पर मंत्री लखनलाल का पलटवार

एसईसीएल ने सरकारी कोष में जमा किए 17474 करोड़ रुपए

एक करोड़ का मोस्ट वॉन्टेड नक्सली समेत 20 का एनकाउंटर

डॉ. सम्पत अग्रवाल विधायक के हाथों में मया के खजाना काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तेज रफ्तार कार पलटी, हॉस्टल अधीक्षक की मौत
Next Article अपराधियों के खिलाफ सीएम साय ने दिखाए कड़े तेवर

खबरें और भी है....

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
नाबालिग से किराए के मकान में रेप
चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात
ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?