NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं का पार्टी के लिए बनाए गए सदस्यों से होगा मूल्यांकन- ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं का पार्टी के लिए बनाए गए सदस्यों से होगा मूल्यांकन- ओपी चौधरी
रायगढ़

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं का पार्टी के लिए बनाए गए सदस्यों से होगा मूल्यांकन- ओपी चौधरी

समनवय बैठक में मंत्री जी के बोल

lochan Gupta
Last updated: October 5, 2024 12:02 am
By lochan Gupta October 5, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ जिला भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं जिसके तहत गत 3 अक्टूबर को रायगढ़ विधानसभा की समन्वय बैठक रखी गई थी। बैठक की शुरुआत भारत माता की आरती से गई, तत्पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी बाजपेई जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सदस्यता अभियान के मंडल संयोजकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जानकारी एकत्र की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के वर्तमान जनप्रतिनिधि को आगामी चुनाव में दोबारा अधिकृत करने से पहले पार्टी के प्रति उनकी समर्पण और निष्ठा को आवश्यक रूप से देखा जाएगा। वर्तमान जनप्रतिनिधियों को अवसर देने से पहले उनके मूल्यांकन का आधार उनके द्वारा बनाए गए सदस्यता के आंकड़े से होगा। उसके बाद ही किसी नेता की सिफारिश काम आएगी अर्थात पार्टी के प्रति जिसका योगदान ज्यादा होगा उसे पहले प्राथमिकता दी जायेगी, इसलिए सदस्यता अभियान हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण अभियान है इसमें हम सभी को अहम भूमिका निभाते हुए हमे अपने अपने बूथों में अधिक से अधिक सदस्य बनाना है साथ ही सरकार की योजनाओं से लाभावंतित हुए लोगों से संपर्क कर उन्हें अभियान से जुडऩे का निवेदन करना है।
इस दौरान बैठक में मौजूद रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पिछले सदस्यता अभियान में 18 करोड़ सदस्य बने थे पर इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से कहीं ज्यादा है इसीलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है और लोगों से अपील करना है कि वो राष्ट्रहितों के लिए भाजपा को अपना साथ दे और भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर और तेजी से अग्रसर करने में अपना योगदान देवें।
जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि रायगढ़ विधानसभा को सत्तर हजार एवं जिले को तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से ज्यादा है इसलिए हमें भी ज्यादा मेहनत करना है और मुझे भरोसा है की रायगढ़ विधानसभा एवं जिला जल्द निधार्रित लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सदस्यता अभियान के मंडल संयोजकों से चर्चा कर मंडलों में चल रही अभियान की विस्तृत जानकारी लेने के साथ साथ सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की आगामी कार्य योजनाओं पर भी विस्तार में चर्चा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में दो सौ सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है।
इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, अजजा मोर्चा सदस्य श्रीकांत सोमावार द्वारा भी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। बैठक का संचालन भाजपा के वरिष्ठ पार्षद पंकज कंजरवाल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रुप से विधानसभा समन्वय समिति,नगर निगम के पार्षदगण ,मंडल महामंत्री,सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, सदस्यता टोली और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

You Might Also Like

आर. एन. द्विवेदी का निधन

थवाईत महिला समिति ने मनाया गणतंत्र पर्व

छेडख़ानी के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

लैलूंगा शहर के भीतर से गुजर रहे भारी वाहन

नटवर स्कूल मैदान में भव्य खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव 2024 का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया विधानसभा की समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न
Next Article मांड नदी में बह गया मछुआरा

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?