NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोबाईल दुकान से नगदी व मोबाईल चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मोबाईल दुकान से नगदी व मोबाईल चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
जशपुरनगर

मोबाईल दुकान से नगदी व मोबाईल चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: September 28, 2024 12:00 am
By lochan Gupta September 28, 2024
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक साप्ताहिक बाजार के पास मोबाईल दुकान से नगदी रकम 27 हजार रू. एवं मोबाईल की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ 2 मोबाईल भी जप्त कर लिया है। आरोपियों ने नगदी रकम को खर्च कर दिया है। थाना नारायणपुर में आरोपी शिव कुमार उर्फ पेटा उम्र 25 साल निवासी पोखराटोली थाना नारायणपुर व जगदीश्वर राम उम्र 18 साल निवासी पोखराटोली थाना नारायणपुर के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2), 331(4), 3(5) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बीते 10 अगस्त को प्रार्थी अली खान उम्र 31 साल निवासी दाराखरिका ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नारायणपुर के साप्ताहिक बाजार के पास रोड किनारे ऑनलाइन मोबाईल सेंटर के नाम से दुकान है, जिसमें यह कम्प्यूटर संबंधी कार्य एवं मोबाईल की बिक्री करता है। दिनांक 09.08.2024 की रात्रि में लगभग 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था, दूसरे दिन प्रात: दुकान में आकर देखा तो इसका दुकान का छत क्षतिग्रस्त था एवं दुकान में रखा नगदी रकम 27 हजार रू. एवं 3 नग मोबाईल कीमती 25 हजार रू. को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं तकनीकि विष्लेषण के आधार पर संदेही आरोपी शिव कुमार उर्फ पेटा एवं जगदीष्वर राम को उनके गांव से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त दिनांक के रात्रि में प्रार्थी के दुकान का छत हटाकर नगदी रकम 26350 रू. एवं 3 नग मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किये। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ एक-एक मोबाईल जप्त किया गया है, नगदी रकम को खा-पीकर खर्च कर देना बताये। प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें 26 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

You Might Also Like

जशपुर बस स्टैंड से दुधमुहे बच्चे का अपहरण

जिले में 2 दिनों में 42 मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन

क्रेटा कार ने विद्युतपोल को मारी ठोकर

प्राचार्य बोला-किसे ‘किस’ करूं और किसे ‘आई लव यू’ कहूं

कांग्रेस संगठन सृजन में जशपुर पहुंचे प्राभारी ने लिया प्रेसवार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने छातासराई सरपंच को किया निलंबित
Next Article पुलिस के दबाव में आकर २ गौ-तस्कर ने किया सरेंडर

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?