NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: माशिमं की फाइनल मेरिट लिस्ट में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की नेहा प्रधान को मिला प्रदेश में 5वां स्थान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > माशिमं की फाइनल मेरिट लिस्ट में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की नेहा प्रधान को मिला प्रदेश में 5वां स्थान
सारंगढ़

माशिमं की फाइनल मेरिट लिस्ट में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की नेहा प्रधान को मिला प्रदेश में 5वां स्थान

मोना माडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा नेहा प्रधान को मिले 480 अंक 96 प्रतिशत

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2024 11:30 pm
By lochan Gupta September 20, 2024
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एकेडमिक सीजन 2023-24 के लिए अपनी अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में छात्रों की संख्या 20 से बढक़र 23 हो गई है। पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के बाद माशिमं ने अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है, जिसमें दूसरे अवसर की बोर्ड परीक्षा के अंक नहीं जोड़े गए हैं। इस प्रावीण्य सूची में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की नेहा प्रधान ने 12वी में प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने इस सफलता के लिए होनहार छात्रा नेहा प्रधान को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रदेश में नाम रोशन
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित कक्षा 12वी की फाइनल मेरिट लिस्ट में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले से सरिया की रतनपाली गांव की रहने वाली नेहा प्रधान ने 5वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है, जो बरमकेला के मोना माडर्न स्कूल में कक्षा 12वी पढ़ाई कर रही थी। ग्रामीण परिवेश से आने वाली नेहा प्रधान कक्षा 10वी में भी मेरिट लिस्ट में 6वां स्थान प्राप्त किया था। नेहा प्रधान की इस सफलता से सरिया अंचल सहित पूरे जिले मे हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि 12वीं की मेरिट सूची में 5वे स्थान में अन्य 3 विद्यार्थी भी शामिल है, जिनके नाम बालोद जिले की हर्षवती साहू, बिलासपुर जिले की वेदांतिका शर्मा, कोरबा जिले के शुभ अग्रवाल है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा मई माह में कक्षा 10वी और कक्षा 12वी का परीक्षा परिणाम जारी कर अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी किया था। पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन कराने पर कई विद्यार्थियों के अंकों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके फलस्वरूप अस्थायी मेरिट सूची में आने से दो-तीन अंकों से चूके विद्यार्थियों को भी अब मेरिट में जगह मिल गई है। 12वीं की मेरिट सूची में शामिल होने वाले नए विद्यार्थियों में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 5वें पोजिशन में नेहा प्रधान मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला की है।

You Might Also Like

नपं भटगांव सीएमओ शहर में कर रहे स्वच्छता, विकास कार्यों निरीक्षण

अपने पापा से बोल कांग्रेस का विरोध न करें वरना गोली मार देंगे

लेन्धरा के राधा माधव मंदिर से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

बेतरतीब खड़ी वाहनों पर चालानी कार्यवाही की आवश्यकता

प्रतिभा किसी जाति या वर्ग की मोहताज नहीं – रमेश जालान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दैनिक वेतन ‘वन कर्मचारी संघ’ का हड़ताल
Next Article कृषको के खाते में फर्जी ऋण चढ़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?