NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम समेत सभी मंत्री फिर से ज्वाइन करेंगे भाजपा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीएम समेत सभी मंत्री फिर से ज्वाइन करेंगे भाजपा
रायपुर

सीएम समेत सभी मंत्री फिर से ज्वाइन करेंगे भाजपा

प्रदेश से 50 लाख मेंबर बनाने का टारगेट, मिसकॉल से कोई भी बन सकता है सदस्य

lochan Gupta
Last updated: September 2, 2024 12:57 am
By lochan Gupta September 2, 2024
Share
2 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में 3 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। शनिवार को रायपुर में इसे लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन 365 दिन चौबीस घंटे कम करने वाला संगठन है। सदस्यता का काम पार्टी का प्राथमिक काम है। मंत्री ने बताया कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री की प्रथम सदस्यता के बाद प्रदेश में भी अभियान शुरू होगा। प्रदेश में ष्टरू विष्णुदेव साय की सदस्यता के बाद 3 सितंबर से जिलों में सदस्यता का अभियान प्रारंभ होगा। चौधरी ने कहा- हर जाति, हर समुदाय, हर वर्ग, में भाजपा जो काम करती है उसे बताया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। इस बार छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने की तैयारी है। इससे पहले भाजपा में 30 लाख से अधिक सदस्य थे।
10 करोड़ सदस्य जोडऩे का लक्ष्य
उन्होंने आगे कहा कि पिछले सदस्यता अभियान में पार्टी द्वारा रखे गए लक्ष्य से ज्यादा हमने लक्ष्य प्राप्त किया था। पिछले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। फिर हमने दोबारा सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। अब सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे। सदस्यता अभियान के लिए सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

You Might Also Like

कार शोरूम में भीषण आग, भारी मशक्कत के बाद पाया काबू

गौवंश तस्करी रोकने सरकार ने लिया गया बड़ा फैसला

अब तक प्रदेश में हुई 8.95 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

आज से 14 मार्च तक चलेगी 5 होली स्पेशल ट्रेनें

भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे अटल जी : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घने जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का कंकाल
Next Article तीजा-पोरा पर सजा सीएम हाऊस

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?