NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा सदस्यता वार रूम का उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > भाजपा सदस्यता वार रूम का उद्घाटन
रायपुर

भाजपा सदस्यता वार रूम का उद्घाटन

एक सितंबर से होगी अभियान की शुरूआत : नितिन नबीन

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2024 1:32 am
By lochan Gupta August 26, 2024
Share
5 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा सदस्यता वार रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी सदस्य बनेंगे, साथ ही नए लोगों को जोडऩे का अभियान चलेगा। नितिन नबीन ने कहा कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम ने इसकी रचना बना ली है और इसके लिए वाररूम विकसित किया गया है,जहां से लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने 8-9 महीने में ही सरकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा, जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से सबको जोडऩा है। पिछले सदस्यता अभियान में पार्टी की ओर से रखे गए लक्ष्य से ज्यादा हमने लक्ष्य प्राप्त किया था। पिछले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। फिर हमने दोबारा सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। अब सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।
रणनीति पर नजर रखी जाएगी : किरण सिंह दवे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के लिए आज वार रूम की शुरुआत की गई है। इस वार रूम के माध्यम से प्रदेश में सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर बनाई गई रणनीति पर नजर रखी जाएगी, जिससे प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश स्तर पर और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में तथा फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।
भाजपा का सदस्य बनना गर्व की बात : तोखन साहू
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, और हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ जुडक़र सेवा करना चाहता है। भाजपा का सदस्य बनकर सभी गर्व का अनुभव करते है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सभी को लक्ष्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ में 33 लाख सदस्य हैं, इससे ज्यादा सदस्य बनाए जायेंगे। सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, और पार्टी द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है, वह लक्ष्य हम निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मुरलीधर मोहोल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री केदार कश्यप, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, सौरभ सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, अमरजीत सिंह छाबड़ा, उमेश घोरमोड़े, अमित मैशरी, सोमेश पांडेय, मितुल कोठारी, संदीप उपाकर, आदित्य कुरील, सौरभ कोतू, लोकेश पवार सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम-सीएम साय

कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों को चेताया

शराब घोटाला : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भेजे गए जेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देश के हर पंचायत में एक सहकारी समिति का गठन किया जाए : अमित शाह
Next Article माओवाद आतंक प्रभावित बीजापुर क्षेत्र के 31 युवाओं ने की केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात

खबरें और भी है....

रजत जयंती वर्ष में प्रदेश को मिलेगा नया विधानसभा भवन-सीएम साय
छत्तीसगढ़ के शिवभक्तों के लिए आस्था का केंद्र है उड़ीसा का केदारनाथ शिव मंदिर
चोरी के मामले में नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा-शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल

Popular Posts

रजत जयंती वर्ष में प्रदेश को मिलेगा नया विधानसभा भवन-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?