NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे ट्रैक पर बैठना, घूमना व सेल्फी लेना है जानलेवा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे ट्रैक पर बैठना, घूमना व सेल्फी लेना है जानलेवा
बिलासपुर

रेलवे ट्रैक पर बैठना, घूमना व सेल्फी लेना है जानलेवा

इस संबंध में विशेष जागरूकता अभियान का आगाज

lochan Gupta
Last updated: August 24, 2024 3:04 am
By lochan Gupta August 24, 2024
Share
2 Min Read

बिलासपुर। रेलवे पटरी पर हो रही मानवीय दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन के निर्देशन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के आसपास एवं रेलवे परिक्षेत्र में विशेष संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम जनता को पटरी पर बैठने, सेल्फी लेने और पटरी पार करने जैसी असुरक्षित गतिविधियों से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसके तहत आज दिनांक 23 अगस्त 2024 को संरक्षा विभाग के नागरिक सुरक्षा निरीक्षक घनश्याम विश्वकर्मा तथा संरक्षा सलाहकारों द्वारा अमेरी फाटक, कॉड केबिन, चुचुहिया पारा ब्रिज के आसपास बैठे लोगों को पटरी पर नहीं बैठने, सेल्फी नहीं लेने तथा पटरी पार करने के लिए ओवरब्रिज/अंडरब्रिज का उपयोग करने का परामर्श भी दिया गया। इसी प्रकार रायगढ़-ब्रजराजनगर, बिजुरी-अनूपपुर-चिरमिरी सहित सभी सेक्शनों में संरक्षा सलाहकारों द्वारा रेलवे ट्रैक पार न करने के संबंध में समझाइश दी गई। इसके अलावा सभी स्टेशनों में अनाउंसमेंट के जरिए रेलवे ट्रैक पार न करने के लिए सुरक्षा संदेश, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जागरूकता संदेशों का भी प्रसार नियमित रूप से किया जा रहा है। रेलवे पटरी पर बैठना या सेल्फी लेना न केवल कानूनी अपराध है बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है। हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें लोग पटरी पर बैठकर या पटरी पार करते समय अपनी जान गंवा बैठे हैं। जीवन बहुमूल्य है। आम जनता से आग्रह है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और खुद को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखें। पटरी पर बैठना, सेल्फी लेना, और पटरी पार करने जैसी गतिविधियों से बचें, और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करें।

You Might Also Like

बिलासपुर स्टेशन की बदलेगी तस्वीर

सेवानिवृत्त रेल परिवार के 1 अधिकारी सहित 21 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई

अमृत भारत योजना : चांपा सहित 15 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प

इंटरनेशनल हाफ मैराथन प्रतियोगिता में एथलीट पूनम दिनकर सोनू ने जीता रजत पदक

सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 1 अधिकारी सहित 30 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश में पहली बार मल्टीस्टार फिल्म आखिरी फैसला 13 को रिलीज़
Next Article अमृत भारत योजना : चांपा सहित 15 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?