NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
रायगढ़

लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम में शामिल हुए क्लब के विशिष्टगण

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2024 10:14 pm
By lochan Gupta August 9, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के होटल अकार्ड प्रीमियर में विगत दिवस 7 अगस्त को बेहद खुशनुमा माहौल में लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने यादगार भव्य शपथ ग्रहण 2024-25 समारोह का आयोजन किया। गणेश पूजन से शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान गणेश की वंदना पूजा से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने ध्वज गान किया। फिर मंचासीन अतिथियों ने लॉयंस क्लब के संस्थापक मेल्बीन जोंस की तस्वीर में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। तत्पश्चात निवर्तमान लॉयंस क्लब अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा की अनुमति से सभा प्रारंभ हुई। मंच पर बिलासपुर से पधारे नामचीन लॉयन पी. एस बॉली पूर्व गवर्नर, लॉयन विजय अग्रवाल कोरबा आगामी गवर्नर तथा लॉयन शैलेष अग्रवाल पीएमजेएफ विशिष्टगण के रुप में उपस्थित थे। इनके अलावा रीजन चेयरमेन लॉयन श्रीमती लता अग्रवाल डोरा, शपथ अधिकारी के रूप में जोन चेयरमैन मनोज अग्रवाल होंडा विराजमान थे। लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में लॉयन रामनिवास मोड़ा अध्यक्ष, लॉयन अरुण कुमार गोयल सचिव, लॉयन हर्ष अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके अतिरिक्त लॉयन गजानंद जगतरामका, लॉयन प्रेमचन्द अग्रवाल, लॉयन मोहन अग्रवाल, लॉयन श्याम सुंदर अग्रवाल ने विशेष संचालक एवं राजेन्द्र कुमार केडिया ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। लॉयन मामनचंद शर्मा, लॉ एल एम गुप्ता, लॉ सागरमल अग्रवाल, लॉ केदारनाथ पटेल, लॉ प्रेम अग्रवाल (जामगांव) लॉ शैलेष कुमार अग्रवाल, लॉ गोपाल अग्रवाल (प्रेस) लॉ सागर महमिया , लॉ अजय अग्रवाल (दिनशा) आलोचन अग्रवाल आदि सदस्यों ने संचालक मंडल के सदस्य के रुप में शपथ ग्रहण की। सभागार में आगंतुक गणमान्यों का तिलक लगाकर व गुलाब पुष्प भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। वहीं वरिष्ठजनों का अभिनंदन पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। वहीं लॉयन रीजन चेयरमैन श्रीमती लता अग्रवाल डोरा ने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। तथा मंच संचालन मुकेश गोयल एवं श्रीमती मनीषा वर्मा ने किया। वहीं सभी मंचासीन अतिथियों ने सभा को संबोधित किया। तथा सर्वप्रिय लॉयन संजय अग्रवाल बंजारी ट्रांसपोर्ट ने अपने विशिष्ट अंदाज में उद्बोधन दिया व बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा व पूर्व गवर्नर शैलेष अग्रवाल,अपने कार्यकाल के पुरस्कारों का वितरण किया।नवीन अध्यक्ष लॉयन रामनिवास मोड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए अपने सेवा कार्य की प्रतिबद्धता को दोहाराई और सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु जागरुकता और वेक्सीन पर कार्य करने की इच्छा प्रकट की। वहीं आभार प्रकट व धन्यवाद ज्ञापन सचिव लॉयन अरुण गोयल ने किया। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में रायगढ़ के अन्य चार क्लबों के अध्यक्ष जिनमें पुरंजन पटेल लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन, लॉ प्राइड लॉ आशा बेरीवाल, दिव्य उर्जा अंजू बंसल, लॉ अनिता कपूर, लॉ दीप्ति अग्रवाल अपने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ उपस्थित थे। इसी तरह मित्र सभा से बाबूलाल अग्रवाल वकील, रेडक्रॉस संतोष अग्रवाल,रोटेरियन, जेसीआई सदस्य, नगर के गणमान्य व्यापारी एवं समाजसेवी सदस्यगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

कछुए की गति से चल रहा रेलवे स्टेशन का सौंदयीकरण कार्य

धरमजयगढ़ में स्कूल भवनों का निर्माण व मरम्मत कार्य अधुरा

निर्धन कन्या सामूहिक विवाह का उद्देश्य सामाजिक एकता व सहयोग की भावना को बढ़ावा- बाबा प्रियदर्शी राम

राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविर के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर

बीमा क्लेम में आनाकानी, डेढ लाख भुगतान का आदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं हरित रायगढ़ अभियान की पहल
Next Article 2047 तक विकसित भारत की ओर एक कदम गुरुकुल स्कूल, एनटीपीसी लारा

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?