NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किसान, गरीब के पेट की रोटी छीनकर बड़े उद्योगपतियों का पेट भर रही भाजपा : भूपेश बघेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > किसान, गरीब के पेट की रोटी छीनकर बड़े उद्योगपतियों का पेट भर रही भाजपा : भूपेश बघेल
भिलाईनगर

किसान, गरीब के पेट की रोटी छीनकर बड़े उद्योगपतियों का पेट भर रही भाजपा : भूपेश बघेल

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2024 11:21 pm
By lochan Gupta May 4, 2024
Share
7 Min Read

भिलाईनगर। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा के विधायक भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वाले ग्राम पंचायतों एवं अमलेश्वर नगर पालिका का दौरा कर राजेंद्र साहू की स्तिथि को और मजबूत कर दिया है चुनावी रणक्षेत्र में उनके उतरने के बाद दुर्ग लोकसभा का माहौल कांग्रेस मय हो गया है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिनों नवागढ़ साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत थान खम्हरिया बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बारगांव और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मूरमून्दा में आमसभा लेकर पांच महीने पहले छत्तीसगढ़ राज्य की सत्ता संभालने वाले विष्णुदेव साय की नाकामियों को जनता जनार्दन के समक्ष रखा जिसे मतदाताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मतदाता अब यह पूरी तरह समझ चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। भारतीय जनता पार्टी लोकलुभावने वादें करके कैसे मुकर जाती है यह जनता जनार्दन पूरी तरह समझ चुकी है।भूपेश बघेल ने आमसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में हमने जिन मुद्दों को शामिल किया था सभी को पूरा किया कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही दो घण्टे के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया था बिजली बिल को आधा किया धान का समर्थन मूल्य पच्चीस सौ रुपये किया बेरोजगार युवाओं को पच्चीस सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया गोबर को दो रूपये में खरीदकर छत्तीसगढ़ राज्य को देश का इकलौता राज्य बनाया जहां गोबर की खरीदी होती थी । भूपेश बघेल ने आज जामगांव आर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने सरकार बनते ही दो घंटे के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने किसानों का एक रुपये भी माफ नहीं किया बिजली का पूरा बिल लिया जा रहा है बेरोजगारी भत्ता हमने देना चालू किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने साय साय प्रदेश हित में चल रही सभी योजनाओं को बंद कर दिया है इससे भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र अब जनता को समझ आ रहा है। मैं सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन करता हूं कि सात तारीख को आने वाले लोकतंत्र के महापर्व के दिन एक आम कार्यकर्ता राजेन्द्र साहू को दो नम्बर पर पंजा छाप में बटन दबाकर भारी मतों से जिताएं क्योंकि आपकी पीड़ा को राजेन्द्र साहू ही संसद में उठाएगा क्योंकि मौजूदा सांसद कितना निष्क्रिय यह बताने की जरूरत नहीं है वह लापता सांसद हैं।जामगांव आर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए राजेन्द्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जुमलेबाज पार्टी है जो वादा करती है उसे कभी पूरा नहीं करती बदले की भावना की मानसिकता के तहत काम करती हैसाहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र में पांच योजनाओं को शामिल किया है अगर केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो तीस लाख पद रिक्त है सरकार बनने के ठीक छह माह बाद रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर देगी जिसमें कांग्रेस सरकार तीस लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैय्या करायेगी महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के तहत एक परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये देगी जिससे महिलाओं के अंदर आत्मनिर्भरता आएगी यह योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक नया इतिहास रचेगी। भिलाई इस्पात संयंत्र बदहाली के दौर से गुजर रहा है इसके निजीकरण का मसौदा तैयार है अगर भाजपा की सरकार आती है तो इसे अडानी के हाथों में सौप दिया जाएगा अगर मुझे सांसद चुनकर संसद में भेजते हो तो मैं भिलाई इस्पात संयंत्र का निजीकरण नही होने दूंगा चाहे मुझे जान की बाजी भी लगानी पड़े तो पीछे नही हटूंगा मनरेगा के तहत कार्यरत श्रमिकों को 243 रुपए की जगह चार सौं रुपये दिया जाएगा और शहरी रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत की जाएगी। आज भारतीय जनता पार्टी अबकी बार चार सौ पार का नारा दे रही है अगर चार सौ पार कर गई तो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदल दिया जाएगा जिससे आरक्षण एवं लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा हम अगर चार सौ पार करते है तो जिस तरह छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्जा माफ किया था उसी तरह पूरे देश के किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगा दिया जाएगा मोदी सरकार जब उद्योगपतियों का सोलह लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकती है तो हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे क्योंकि कांग्रेस पार्टी किसानों एवं आम मजदूरों की पार्टी है।भूपेश बघेल ने भिलाई तीन बेल्हारी गातापर दरबार मोखली घुघवा रानीतराई सहित 45 ग्राम पंचायतों का दौरा किया सभी ग्राम पंचायतों में आतिशबाजी से उनका और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र साहू का स्वागत किया गया। इस दौरान दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे कौशल चन्द्राकर चैतन्य बघेल आशीष वर्मा मनीष बंछोर जवाहर वर्मा मुकेश साहू अजय तिवारी पुरषोत्तम तिवारी अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर सीताराम वर्मा माहेंद वर्मा तरुण बिजोर ललीत सिन्हा सालिक साहू भेस आटे सोहन जोसी रूपेंद्र शुक्ला रमन टिकरिहा देव कुमार निषाद पुरुषोत्तम तिवारी अजय तिवारी जयश्री वर्मा जगत्री साहू संतोषी तिवारी किरण चंद्रकार जवाहर वर्मा खिलावन चंद्राकार बल्ला चंद्राकार कमलेश नेताम अशोक साहू देवेंद्र चंद्रवांसीनीरज सोनी गोपाल देवांगन प्रशांत शुक्ल दिनेश शर्मा मनोज वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You Might Also Like

पेट्रोल पंप से चोरी हुए हाईवा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय कार्य-कौशल प्रतियोगिता में भिलाई स्टील प्लांट ने जीते अवॉर्ड

पावर हाउस स्टेशन के 27 करोड़ के विकास कार्यों पर लगा विराम

ड्रोन से होगा निगम भिलाई के भवनों एवं भूमियों का जीआईएस सर्वे

भिलाई में कांग्रेस की महिला पार्षद ने अपने ही पार्टी के महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में सजी महफिल, कवियों संग मरीजों ने सुनाए गीत-गज़ल और गाने
Next Article कचरे से बनेंगे एससीएफ भेजे जाएंगे सीमेंट प्लांट

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?