NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अब एक ट्रैक पर चल सकेंगी एक से ज्यादा ट्रेनें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > अब एक ट्रैक पर चल सकेंगी एक से ज्यादा ट्रेनें
बिलासपुर

अब एक ट्रैक पर चल सकेंगी एक से ज्यादा ट्रेनें

एसईसीआर का 460 कि.मी. सेक्शन ऑटो सिग्नल सिस्टम से लैस, हादसे का डर नहीं

lochan Gupta
Last updated: April 6, 2024 10:09 pm
By lochan Gupta April 6, 2024
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की बिलासपुर, रायपुर और नागपुर सेक्शन की 460 किलोमीटर रेलवे लाइन ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम से लैस हो चुकी है। यह बड़ी उपलब्धि है। 136 किलोमीटर के सेक्शन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग की कमिशन के साथ ही बिलासपुर जोन देश में पहले स्थान पर है। इससे ट्रेनों को समय पर चलाने में आसानी होगी। इस आधुनिक सिस्टम के लगने के बाद अब ट्रेनें 100-100 मीटर के दायरे में एक के पीछे एक चल सकेंगी। सिस्टम चालू हो चुका है और कई बार ऐसी ट्रेनों को एक के पीछे एक देखकर लोगों में भ्रम की स्थिति? भी बनने लगी है। ऐसे में कुछ लोग हादसे की आशंका पर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं।
रेलवे का दावा है कि ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के लागू होने से एक ब्लॉक सेक्शन में एक ही रूट पर एक से ज्यादा ट्रेनें चल सकती हैं। इससे रेल लाइनों पर ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही संख्या भी बढ़ गई है। वहीं, कहीं भी खड़ी ट्रेन को निकलने के लिए आगे चल रही ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने का भी इंतजार नहीं करना पड़ता है। स्टेशन यार्ड से ट्रेन के आगे बढ़ते ही ग्रीन सिग्नल मिल जाता है, यानि कि एक ब्लॉक सेक्शन में एक के पीछे दूसरी ट्रेन आसानी से चलती है। इसके साथ ही ट्रेनों के लोकेशन की जानकारी मिलती रहती है।
आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एसईसीआर ने पटरियों के सिग्नल सिस्टम में भी बदलाव किया है। अब ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सिस्टम में दो स्टेशनों की निश्चित दूरी पर सिग्नल लगाए गए हैं। नई व्यवस्था में स्टेशन यार्ड के एडवांस स्टार्टर सिग्नल से आगे लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर पर सिग्नल लगाए गए हैं। नतीजतन सिग्नल के सहारे ट्रेनें निश्चित दूरी पर एक-दूसरे के पीछे चलती रहती हैं।
सिग्नल में तकनीकी खामी की सूचना मिल जाएगी
अगर किसी वजह से आगे वाले सिग्नल में तकनीकी खामी आती है तो पीछे चल रही ट्रेनों को भी सूचना मिल जाएगी। जो ट्रेन जहां रहेगी, वहीं रुक जाएगी। कई बार इन सेक्शनों के एक ही दिशा में एक से ज्यादा ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को भ्रम की स्थिति हो जाती है। खासकर जब आगे वाली ट्रेन रुकती है, तो पीछे वाली ट्रेन सिग्नल के इशारे को फॉलो कर एक निश्चित दूरी में उसके पीछे रुक जाती है। जहां पहले दो स्टेशनों के बीच केवल एक ट्रेन चल सकती थी, वहीं अब ऑटो सिग्नलिंग के जरिए 4, 5 या 6 ट्रेनों को हर सेक्शन में चलाया जा सकता है, जो दो स्टेशनों के बीच की दूरी पर निर्भर करता है।

You Might Also Like

21 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं-हाईकोर्ट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित 51 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

‘स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन

वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाना गर्व की बात : ऋतिका तिर्की

अनूपपुर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन, कार्य कुशलता पर दिया बल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नकली सोना गिरवी रखकर ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Next Article सीएसपीडीसीएल गोडाउन अग्निकांड में 400 करोड़ के उपकरण खाक

खबरें और भी है....

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण
जिला पुलिस रायगढ़ से सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा हुए सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त
20 साल के संघर्ष का असर!° पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?