NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चंद्रा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ज्ञानसिंह चंद्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > चंद्रा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ज्ञानसिंह चंद्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
जांजगीर चांपा

चंद्रा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ज्ञानसिंह चंद्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

कहा-नेतृत्व संकट के बीच लड़ रही लोकसभा चुनाव, सभी सीटों पर मिलेगी करारी हार

lochan Gupta
Last updated: April 2, 2024 10:37 pm
By lochan Gupta April 2, 2024
Share
3 Min Read

जैजैपुर। चंद्रा (चन्द्रनाहू) समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ज्ञानसिंह चंद्रा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा आज राज्य सहित पूरे देश के लोग कांग्रेस पार्टी की रीति नीति को अच्छी तरह से जान चुके है। कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। यही वजह है बीते साल सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में इन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा, अपने 5 वर्ष के शासनकाल में इन्होंने राज्य के जनता को ठगने और लूटने का काम किया, जिसके चलते राज्य की मतदाताओं ने इनको सत्ता से बेदखल कर दिया।
उन्होंने कहा, पूरे 5 वर्ष भूपेश बघेल ने राज्य के लोगों के सामने खुद को छत्तीसगढिय़ा, किसान बताकर किसानों को भी नही बख्शा। हद तो तब हो गई जब इन्होंने न्याय योजना के नाम पर किसानों को उनके बेचे गए धान की अंतर की राशि को देने की बात कही। लेकिन किसानों को धान की अंतर की राशि 4 किस्तों में देते थे, किस्तों में धान की अंतर राशि देना ये कैसा न्याय है। अपने शासन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार, कोयला, शराब, महादेव, सट्टा ऐप का मायाजाल फैला कर राज्य को लूटने और जनता को ठगने का काम किया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पास आज नेतृत्व संकट है। पूर्व मुख्यमंत्री खुद राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे है। वहां भी उनका विरोध उन्ही के पार्टी के लोग कर रहे है। ऐसे में राज्य के सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की क्या स्थिति रहने वाली है, उसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। कांग्रेस राज्य में खाता भी खुल जाए तो बड़ी बात है।
चुनाव लडऩे तैयार नहीं है कांग्रेस के नेता
चंद्रा ने बताया आज राज्य में कांग्रेस के टिकट पर कोई चुनाव नही लडऩा चाह रहे हैं। हालत ऐसी है इन्हें प्रत्याशी खोजना पड़ा। इतने बड़े राज्य में कांग्रेस पार्टी को 11 सीटों पर चुनाव लड़ाने प्रत्याशी नही मिल रहे थे। यही वजह है दुर्ग जिले 3 नेताओं को अलग अलग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाए जाना सोचनीय विषय है।
लोगों की बेहतरी के लिए काम रही भाजपा
चंद्रा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ज्ञानसिंह चंद्रा ने मोदी सरकार और राज्य के विष्णुदेव साय सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए भाजपा को लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा देश मे प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद से देश हर क्षेत्रों में आगे बढ़ा है। तो वही राज्य के साय सरकार ने भी किसानों की बकाया बोनस की राशि धान की अंतर की राशि को एकमुश्त में देकर किसानों के उत्थान का कार्य किये हैं।

 

You Might Also Like

दमकल की कमी से जूझ रहा नगर पंचायत शिवरीनारायण

वामपंथी सोच की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रही समूची कांग्रेस : शर्मा

‘अबकी बार 400 पार’ गगन भेदी नारों से गूंजा जांजगीर

कट्टे की नोक पर छह लाख 60 हजार रुपए लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला मुंशी गिरफ्तार

दोनों आंख से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सट्टा खिलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article सीएचसी पुसौर पहुंचे सीएमएचओ

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?