NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस नेता के भाई की शादी से लाखों रुपए की जेवर व नकदी चोरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस नेता के भाई की शादी से लाखों रुपए की जेवर व नकदी चोरी
रायगढ़

कांग्रेस नेता के भाई की शादी से लाखों रुपए की जेवर व नकदी चोरी

अज्ञात चोर ने नगद सहित चार लाख का माल किया पार

lochan Gupta
Last updated: March 14, 2024 12:20 am
By lochan Gupta March 14, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। दो दिन पहले शहर के रेड क्वीन में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव के भाई के शादी कार्यक्रम चल रहा था। जहां से अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी सहित रुपयों से भरे बैग को पार कर दिया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पांडेय पिता अनिल पांडेय के छोटे भाई रितेश पांडेय की रेड क्वीन मैरिज गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। जहां परिवार का पूरा सदस्य शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस दौरान मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे लडक़ी पक्ष अलग हाल में रीति-रिवाज में जुटे थे। जिससे लडक़ी मां अपने पर्स में शादी के गहने और नकदी रुपए रखकर मंडप स्थल में एक जगह पर दी और किसी कार्य में व्यस्त हो गई। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर आया और ज्वेलरी व रुपयों से भरे बैग को लेकर चलते बना। कुछ देर बाद जब लडक़ी मां को रुपए की जरूरत पड़ी तो अपनी पर्स लेने के लिए वहां पहुंची तो पर्स गायब मिला। ऐसे में अचानक पर्स गायब होने की जानकारी मिलते ही वहां शोर मचने लगा, जिससे शादी-समारोह में आए लोगों द्वारा भी काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। ऐसे में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पांडेय को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया और इनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। इस संबंध में पीडित राकेश पांडेय ने अपने शिकायत में बताया है कि चोरी गए पर्स में सोने का एक चैन, दो सोने का रिंग, सोने का झुमका, चांदी का पायल, चांदी के कुछ सिक्के तथा करीब 60 हजार रुपए नकद सहित करीब चार लाख रुपए अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है।
सीसीटीवी कैमरे में अस्पष्ट दिख रहा है कि एक युवक पर्स लेकर जा रहा है। उसी के आधार पर जांच की जा रही है, बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
शनीप रात्रे, टीआई, कोतवाली, रायगढ़
सीसीटीवी कैंमरे में संदेही हुआ कैद
पर्स चोरी होने के बाद दोनों पक्ष के लोग काफी खोज बिन किए, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला तो विवाह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति उक्त बैग को ले जाते दिखा है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की आधार पर उक्त आरोपी की तलाश में जुट गई है।

You Might Also Like

दो युवकों ने किया किशोरी का दैहिक शोषण

किराना दुकान में चोरी करने वाले 4 सपड़ाए

शहर का अधिकतम तापमान पहुंचा 41 डिग्री

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन उत्साहपूर्वक संपन्न

दुर्गा पंडाल समितियों की बैठक लेकर आचार संहिता की दी गई जानकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जमीन रजिस्ट्री में फर्जी भू-स्वामी व गवाह बने युवक और युवती गिरफ्तार
Next Article खूंखार नक्सली टूनेश लकड़ा सहित 6 पकड़ाए

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?