NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक रात में जंगली हाथी ने तोड़े चार मकान, सो रही महिला के पैर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक रात में जंगली हाथी ने तोड़े चार मकान, सो रही महिला के पैर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती
रायगढ़

एक रात में जंगली हाथी ने तोड़े चार मकान, सो रही महिला के पैर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती

सरसो व आलू की फसल को भी पहुंचाया नुकसान

lochan Gupta
Last updated: March 2, 2024 12:01 am
By lochan Gupta March 2, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर जुनवानी गांव में बीती देर रात एक जंगली हाथी ने गांव में दस्तक देते हुए तीन मकान और एक मकान के बाउण्ड्री को तोड़ दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के बंगुरसिया-जुनवानी क्षेत्र के जंगलों में पिछले लंबे समय से जंगली हाथियों ने डेरा डाला हुआ है। यहां के जंगलों में रहने वाले जंगली हाथी कभी भी रिहायशी क्षेत्र में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाते हुए वापस जंगलों में लौट जाते हैं। इसी बीच रायगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जुनवानी गांव में बीती देर रात तकरीबन 3 बजे एक नर हाथी ने गांव में दस्तक दी और फिर भोजन की तलाश में एक-एक करके तीन घरों को तोड़ दिया है। जंगली हाथी ने जिनके मकानों को तोडा उनमें बसंत मालाकार, हरिहर मैत्री, शांति बाई यादव के अलावा महावीर साहू के मकान को तोड़ा है। इस घटना में घर में सो रही शांति बाई यादव के पैर में चोट लगने की वजह से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार की देर रात बंगुरसिया की तरफ से भटकते हुए एक नर हाथी गांव पहुंचा था और फिर उसके घर तोड़े जाने के बाद गांव के ग्रामीणों में भय का माहौल निर्मित हो गया था लोग अपनी जान बचाने भागते नजर आये। जंगली हाथी ने यहां सरसो और आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह गांव पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

You Might Also Like

पंचधारी में मोबाइल चुराने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

दलित युवक को बीच चौराहे पर नग्न कर पीटा

इंटरनेशनल वैश्य फाउंडेशन बना रहा आजीवन प्राइमरी सदस्य

आइए हम सब मिलकर अपने भारत को स्वच्छ भारत बनाने के अभियान से जुड़े – सुनील रामदास

शहर में क्रिकेट सट्टा कारोबार की पॉवर शिफ्टिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सूने मकान में अज्ञात चोरों का धावा, नगदी समेत हजारों के गहने ले उड़े चोर
Next Article लोकल गाड़ी मालिक को नहीं मिल रहा काम, करेंगे प्रदर्शन

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?