NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार
रायगढ़

रायगढ़ राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2024 1:16 am
By lochan Gupta February 12, 2024
Share
5 Min Read

रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही 14 राज्यसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ के राज परिवार से हैं।
चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ के साथ ही 15 राज्यों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होगा। इसके लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।
देवेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सिंह जूदेव और मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी पुराने संबंध रखते हैं। रायगढ़ इलाके के राजनीतिक अभियानों में सभी ने साथ में काम किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में देवेंद्र प्रताप सिंह को लोकसभा का टिकट दिए जाने की चर्चा थी, वह स्वयं दावेदारी भी कर रहे थे। वहीं पिछले विधानसभा में लैलूंगा से उन्होंने टिकट मांगी मगर नहीं मिली। देवेंद्र प्रताप सक्रियता से बीजेपी के लिए काम करते रहे कोई विवादित छवि ना होने और नया चेहरा होने की वजह से भाजपा ने इन्हें राज्यसभा में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
राजा चक्रधर सिंह परिवार से हैं देवेंद्र प्रताप सिंह
रायगढ़ जिले के रहने वाले देवेंद्र प्रताप का ताल्लुक रायगढ़ राज परिवार से है। जिन राजा चक्रधर की याद में चक्रधर समारोह प्रदेश में आयोजित किया जाता है ये उन्हीं के परपोते हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह इस वक्त लैलूंगा की जिला पंचायत के सदस्य हैं। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। पूर्व में रायगढ़ जिले के संघ चालक रह चुके हैं। रेलवे समिति के सदस्य रह चुके हैं। संगठन सूत्रों की माने तो राज्यसभा में देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे संघ का हाथ है क्योंकि देवेंद्र संघ के पसंदीदा रहे हैं। लैलूंगा के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ढंग से आदिवासियों के बीच संघ के कार्यक्रमों पर काम करते रहे हैं।
परिवार का रहा कांग्रेस से ताल्लुक
सन 1990 तक लैलूंगा विधानसभा की सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती थी। देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार सिंह ने बतौर विधायक दो दशक से भी अधिक समय तक लैलूंगा में कब्जा जमाए रखा, सुरेंद्र सिंह कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते थे। शुरुआती दिनों में देवेंद्र का झुकाव भी कांग्रेस की ओर रहा मगर बाद में वो भाजपा में शामिल हो गए थे और संघ से भी जुड़े रहे।
27 फरवरी को ही आएंगे नतीजे
छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे। चुनाव के लिए आयोग 8 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 16 फरवरी है। उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का राजनैतिक सफर
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह काफी समय से राजनीति में सक्रीय है. साल 2005-2006 में वे छ. ग. प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने. साल 2008 में वे बीजेपी छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे. साल 2011-2012 में वे अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष रहे. साल 2011 में वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी अ.ज.जा. मोर्चा दिल्ली में विशेष आमंत्रित सदस्य बने.
शिक्षा और पेशा
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायपुर स्थित राजुकुमार कॉलेज से पूरी की, वहीं सेन्ट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से उन्होंने बी.ए. में स्नातक किया है और इतिहास में एम.ए. किया है. वर्तमान में उनके पास (पेट्रोल पंप) भारत पेट्रोलियम रायगढ़ का डिलर रिटेल आउटलेट है. इसके अलावा वे कृषि के काम से भी जुड़े हुए है.
मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ के राजा, गोंड समाज के सशक्त हस्ताक्षर, सरल, सौम्य स्वभाव के धनी देवेंद्र प्रताप सिंह जी को राज्यसभा हेतु हार्दिक बधाई दी है।

You Might Also Like

लैलूंगा पाकरगांव के अघोर आश्रम में चिकित्सा शिविर व भंडारे का हुआ आयोजन

खुडख़ुडिय़ा जुआ खेलते चार सपड़ाए

लैलूंगा पुलिस ने साईबर क्राईम रोकने चलाया अभियान

आप हमें अपना समझें, संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ है

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का विधायक प्रकाश नायक ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
Next Article जातीय जनगणना देश का एक्स-रे- राहुल गांधी

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?