रायगढ़। कांगे्रस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 8 फरवरी को ओडिसा के रास्ते छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रवेश कर रही है। राहुल गांधी 11 फरवरी को रायगढ़ शहर में पदयात्रा करेंगे। छत्तीसगढ़ कांगे्रस कमेटी की प्रदेश प्रतिनिधि व रायगढ़ रियासत की सदस्य राजकुमारी जयमाला सिंह ने रायगढ़ व जशपुर जिले के निवासियों से राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कांगे्रस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगमन 8 फरवरी को ओडिसा सीमा में क्रास कर सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ के रेंगालपाली में होगा। राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण के बाद श्री गांधी की ग्राम रेंगालपाली में सुबह 10 बजे सभा होगी। श्री गांधी की दिल्ली में आवश्यक बैठक होनें के कारण भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दो दिन रायगढ़ में विश्राम रहेगा। 11 फरवरी को 9 बजे विश्राम स्थल से बस के द्वारा राहुल गांधी की यात्रा शुरू होकर गांधी प्रतिमा रायगढ़ तक आयेगी। 11 फरवरी को सुबह 10 बजे गांधी प्रतिमा श्याम टाकीज चैक से श्री गांधी रायगढ़ शहर में पदयात्रा करेंगे। तत्पश्चात उनकी यात्रा बस के द्वारा ढिमरापुर, गोरखा, भगवानपुर होते हुए खरसिया मार्ग से आगे बढ़ेगी। राजकुमारी जयमाला सिंह ने रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के समस्त नागरिक बंधुओं से आग्रह किया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के करोड़ो युवाओं, किसान, मजदूरों, महिला, पिछड़े, दलित आदिवासी और वंचित शोषित पीडि़त लोगों को न्याय एवं अधिकारी दिलाने के लिये संघर्षमय इस जन यात्रा में शामिल होनें की कृपा करें और कांगे्रस का हाथ मजबूत करेंगे।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में प्रवेश आज
राजकुमारी जयमाला सिंह ने जिलेवासियों से की शामिल होनें की अपील
