NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर 2025- डॉ. सुमंत शर्मा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर 2025- डॉ. सुमंत शर्मा
रायगढ़

कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर 2025- डॉ. सुमंत शर्मा

जाने अपनी राशिनुसार वार्षिक फलादेश

lochan Gupta
Last updated: December 31, 2024 12:12 am
By lochan Gupta December 31, 2024
Share
12 Min Read

रायगढ़। जैसा कि सबको मालूम है कि नए साल 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। नया साल सबके लिए नई उम्मीदों और सपनों के साथ आता है, जो हमारे जीवन को नई दिशा देता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक साल 2025 में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं जो सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव दिखा सकते हैं। इस साल ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति के कारण विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे।साथ ही 2025 में ग्रहों का गोचर कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इसी संदर्भ में नक्षत्र ज्योतिष शोध केंद्र के निदेशक व विख्यात ज्योतिषाचार्य डा. सुमंत शर्मा ने बताया कि साल 2025 पिछले वर्ष 2024 से बहुत ही ज्यादा राहतभरा और प्रगति कारक साबित होने वाला है। नववर्ष 2025 आर्थिक तौर पर अच्छा रहने वाला है। साथ ही पिछले साल जो कार्य रुक गए थे उन सभी के कार्यों को गति मिलने वाली है।  इस साल शनि के साथ-साथ गुरु, राहु-केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, चंद्रमा अपनी अवधि के अनुसार राशि परिवर्तन करते रहेंगे। सुमंत शर्मा जी ने बताया कि साल 2025 के मार्च माह में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि छोडक़र मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही मई माह में गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में आ जाएंगे। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से साल 2025 में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। कई राशि के जातकों के लिए 2025 बहुत खास रहने वाला है। इन राशियों के लोगों की मन की हर इच्छा पूरी होगी और कारोबार में भी अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। राशिफल आपकी राशि, जन्म कुंडली, और ग्रहों की चाल के आधार पर अलग-अलग भी हो सकता है। यहां मेरे द्वारा प्रत्येक राशि के लिए 2025 का एक सामान्य पूर्वानुमान देने का प्रयास किया गया है, जैसे …
मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2025 खुशियों से भरा रहेगा। बृहस्पति का गोचर आपके जीवन में बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी, इन्कम में भी इजाफा होगा। गुरु की कृपा से प्रेम से लेकर मित्र और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। आपको मनपसंद कंपनी में नौकरी व व्यवसाय भी मिल सकता है। पूरे वर्ष धन की कमी महसूस नहीं होगी। छात्रों के लिए यह वर्ष लाभकारी साबित होगा। नया मकान या वाहन खरीद सकते हो। अविवाहितों की शादी के योग बनेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन मे उतार चढ़ाव देखने के योग बन रहे है। अत: गुस्से व ईगो पर काबू रखें।
वृषभ राशि वालों के लिए या वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष आपको अपने जीवन में सुख दुख व कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। अत: आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लें। शेयर मार्किट या सट्टेबाजी से दूर रहें। मार्च 2025 में शनि का एकादश भाव से गोचर राहत लेकर आएगा। व्यापारियों को सौदों में मुनाफ़ा मिलेगा। लेकिन मई 2025 में राहू का दसवें और केतु का चतुर्थ भाव से गोचर नकारात्मक परिणाम ला सकता है। आर्थिक व पारिवारिक समस्याओं व भविष्य की सुरक्षा को लेकर परेशान रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखदायक रहेगा। इस वर्ष आपको संयम व धैर्य से काम लेना चाहिए।
मिथुन राशि वालों के लिए 2025 बहुत बढिया होगा। जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आपकी किस्मत का बंद दरवाजा हमेशा के लिए खुल सकता है। बृहस्पति आपके प्रथम भाव से गोचर करेंगे जिसके शुभ परिणाम से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव आएगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता। मार्च 2025 को शनि का गोचर मिथुन राशि वालों के दशम भाव से होगा। शनि का दशम भाव में गोचर नौकरीपेशा लोगों को उन्नति देगा। आपको कोई बड़ा महत्वपूर्ण पद प्राप्त होगा। 29 मई 2025 को राहू मिथुन राशि के नवम भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आप अपनी उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जा सकते हैं या फिर आपको बिजनेस संबंधी काम से विदेश यात्रा जाना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। अपने काम पर फोकस करें। कर्क राशि वालों के लिए यह साल ठीक-ठाक रहेगा। इस साल आप अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त कर पाओगे। मई 2025 तक देवगुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेंगे, जिसके चलते आपके लिए यह समय शुभ रहेगा।  खुशियों का आगमन होगा। आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। मई 2025 से राहू आपके अष्टम और केतु आपके द्वितीय भाव से गोचर करेंगे। ग्रहों की यह दशा आपके लिए नकारात्मक प्रभाव ला सकती है। अपने जीवन में अनावश्यक खर्चे को कम करें। सिंह राशि वालों के लिए 2025 शुभ रहेगा। संपत्ति व व्यापार आदि से लाभ होगा। यह सफलता का समय है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको साझेदार से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल उत्तम रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस साल आपकी किस्मत का बंद दरवाजा हमेशा के लिए खुलने वाला है। इस वर्ष विदेशी स्रोतों से धन कमाने के नए-नए आपको कसाई मौके मिलेंगे। केतु के द्वादश में जाने से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति की पूजा अर्चना करने से आपको अत्यंत लाभ मिलेगा।
तुला राशि वालों के लिए 2025 बहुत ही शानदार रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कई नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लेकिन पूरे साल ऐसा नहीं रहने वाला क्योंकि मार्च 2025 से शनि तुला राशि वालों के छठे भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में आपके जीवन में निराशा के बादल छा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।अत: अपने पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श कर ही कोई निर्णय लें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2025 में अक्टूबर से दिसम्बर तक गुरु नवम भाव से गोचर करेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इनकम में वृद्धि होगी। इस वर्ष भूमि, मकान और वाहन का उत्तम सुख मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। उदर विकार, रक्त विकार और रक्त चाप से परेशानी आ सकती है।  श्री हनुमानबाहुक का पाठ आपको शारीरिक कष्ट से मुक्ति दिलाते हुए स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा।
धनु राशि वालों को इस वर्ष शुरुआती महीनों में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। करियर में कई तरह की अड़चने आ सकती है। इस दौरान आप अपने परिवार से दूर रह सकते हैं। बाद में 14 अगस्त से 15 अक्टूबर तक कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कुछ बेहतर रहेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से आपका स्थिति पूरे वर्ष अच्छी रहेगी। दामपत्य जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि वालों के लिए 15 अप्रैल से अगस्त तक और फिर 16 अक्टूबर के बाद का समय बहुत शानदार रहेगा। इस साल आप घर खरीद सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष काफी बेहतर रहेगा। वाहन व आभूषण खरीदने के संयोग बनेंगे। इस साल कई बड़े कार्य करने का संयोग बनेगा।आईटी, मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग तथा प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह साल अत्यंत श्रेयष्कर होगा। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ शुभ फल देगा। माता पिता की सेवा करें।
कुम्भ राशि वालों के लिए वर्ष 2025 जीवन की खुशियों में विविधता लाएगा। विशेष रूप से मार्च के बाद जब आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। आप नए मकान, वाहन और अन्य संपत्तियों की खरीदारी करने के प्रबल योग में हैं। पितृ संपत्ति से भी लाभ प्राप्त हो सकता है, और साल के मध्य तक स्थिति विशेष रूप से अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। प्रमोशन या नई नौकरी में सफलता मिलेगी। यह साल आपकी मेहनत का फल देने वाला साबित होगा। वर्ष के शुरुआती महीनों में स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहना बहुत आवश्यक है। कुंभ राशि के जातकों को खासकर पेट, हड्डियों, और जोड़ों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनि व मंगल मंत्रों का जाप, दुर्गा जी का पाठ व नियमित व्यायाम करें।
मीन जातक वालोँ के लिए यह वर्ष जीवन में खुशियाँ और संतोष के कई अवसर लाएगा। बृहस्पति की स्थिति आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी। आप अपने परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का आनंद लेंगे। यह वर्ष आपके लिए आंतरिक संतोष और आत्म-विकास का समय हो सकता है। राहु के सातवें भाव में होने के कारण वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। 2025 में भाग्य और धर्म के प्रति आपकी रुचि और अधिक बढ़ सकती है। लेकिन इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शनि की स्थिति आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। थकान, तनाव और शरीर की कमजोरी की संभावना है। इसलिए संतुलित आहार लें,दिनचर्या में योग व ध्यान आदि का समावेश करें। गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा और रोजाना श्री विष्णुसहस्रायाम का पाठ करें।

You Might Also Like

बीमा योजनाओं से लाभान्वित हो रही स्व-सहायता समूह की महिलाएं

भिक्षुओं व राहगीरों को किया गया छाता वितरण

अखिलेश मिश्रा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

नहीं थम रहा धनवादा पॉवर प्लांट का विवाद

रामलला और राममंदिर का प्रतिरूप होंगे शोभायात्रा का आर्कषण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी में बालिका सशक्ति करण अभियान शीतकालीन कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ऑटो सिग्नलिंग के क्षेत्र में कीर्तिमान

खबरें और भी है....

ड्रोन और मिसाइल हमलों का भारत दे रहा करारा जवाब
शिवनाथ एक्सप्रेस से 65 लाख के ज्वेलरी की चोरी का खुलासा
बस्तर को रेल से जोडऩे की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी
भालू के हमले से ग्रामीण घायल
लोईंग के अघरिया तालाब में मिली महिला की लाश

Popular Posts

ड्रोन और मिसाइल हमलों का भारत दे रहा करारा जवाब
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?