खरसिया। कैलाश शर्मा। नगर भाजपा द्वारा अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के महान प्रणेता, प्रखर राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू एवं नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गंज बाजार तथा नया बस स्टैंड स्थित पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। ?प्रतिमा स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी भारत की नीतियों को अपनी माटी और संस्कृति से जोडऩे के प्रबल पक्षधर थे। उनका मानना था हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही हमारी राष्ट्रीय पहचान का मूल आधार है; यदि हम अपनी जड़ों से कटेंगे तो राष्ट्र का सतत विकास असंभव है। भाजपा सरकार उनके दिखाए हुए मार्ग, सेवा और संकल्प के साथ कार्य कर रही है। छाया विधायक महेश साहू ने कहा, पंडित जी का जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और निस्वार्थ सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ नहीं पहुंचता, तब तक हमारी स्वतंत्रता अधूरी है। नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानव दर्शन आज भी संपूर्ण मानव जाति के कल्याण और अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने का सबसे प्रासंगिक मार्ग दिखाता है। इस अवसर पर विजय शर्मा ने क्षेत्र के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पंडित जी के वचनों व आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। सभी ने एक स्वर में उनके बताए ‘अंत्योदय’ के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, वरिष्ठ पार्षद विजय शर्मा, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केशरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, उमाशंकर शर्मा, मंडल महामंत्री आनंद अग्रवाल, मनीष रावलानी, पार्षद साहिल शर्मा, एल्डरमेन सरिता सहिस, राकेश धृतलहरे, मोहन गबेल, बीडीसी पंकज महिपाल, भाजपा प्रवक्ता कैलाश शर्मा, मुकेश गर्ग, राजू अग्रवाल, किशोर शर्मा, गजानंद लालू राठौर, भाजपा नगर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



