रायगढ़। दुष्कर्म की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 07 घंटे के भीतर पतासाजी कर पत्थलगांव से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कापू थाना में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि बहनाटांगर, पत्थलगांव निवासी विनोद सिदार शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया है। साथ ही पीडि़त युवती ने बताई कि करीब 4 साल से विनोद सिदार को जानती पहचानती है, वर्ष 2021 के जुलाई माह में एक दिन दोपहर को नदी से नहा कर घर लौटते समय विनोद सिदार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया लेकिन लोक लाज के डर से घटना के संबंध में किसी को नहीं बतायी थी। उसके बाद से विनोद सिदार शादी करने का प्रलोभन कई बार शारीरिक संबंध बनाया। ऐसे में जब युवती विनोद से शादी करने के लिए दबाव बनाई तो विनोद शादी से साफ इंकार कर दिया। तब युवती द्वारा विनोद सिदार पर कार्यवाही को लेकर कापू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। ऐसे में कापू थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने स्टाफ के साथ पत्थलगांव रवाना हुए और ग्राम बहनाटांगर से आरोपी विनोद सिदार पिता नैहर सिदार 27 साल को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है।
दुष्कर्म के आरोपी पत्थलगांव से गिरफ्तार
कापू थाना क्षेत्र का मामला
