NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का संदेश
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का संदेश

महापौर चौहान ने कहा- स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, आयुर्वेद दिवस पर संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ जीवनशैली में आयुर्वेद के महत्व

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:13 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायगढ़ एवं रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा के संयुक्त तत्वावधान में आज आयुर्वेद कॉलेज के सभागार में ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता तथा स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा परंपरा है, जिसकी उपयोगिता आज के समय में भी बनी हुई है। स्वस्थ रहने के लिए केवल बीमारी का उपचार ही नहीं, बल्कि खान-पान, दिनचर्या और जीवनशैली में संतुलन भी जरूरी है। आयुर्वेद हमें प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने की सीख देता है। उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आयुर्वेदिक औषधियों एवं घरेलू उपचारों की जानकारी साझा करते हुए इनके उचित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए, ताकि आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू एवं श्री मुक्तिनाथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगा नरसिम्हा ने स्वागत उद्बोधन में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेद की जीवनशैली आधारित चिकित्सा पद्धति और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. देवाशीष राय चौधरी, डॉ. विभा पटवर्धन, डॉ. संतोष गुप्ता एवं डॉ. विजय लक्ष्मी चन्द्रा ने पीपीटी के माध्यम से कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिवेश में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके कारणों तथा चिकित्सकीय गुणों से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद की उपयोगिता एवं स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका से अवगत कराया।
आयुष विभाग के प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. कुणाल पटेल ने सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, आयुर्वेदिक पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता, फूड स्टॉल, स्वास्थ्य जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य द्वारा अतिथियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं कॉलेज के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

1200 वर्गमीटर से छोटी भूमि का बिना ले आउट पास कराए भूखंड का विभाजन होगा अवैध

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय संगीत को दी विश्व में नई पहचान-सीएम साय

सुशासन तिहार में महिला सशक्तिकरण की मिसाल, ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान से आजीविका और जल संरक्षण को मिला नया आधार

लायंस क्लब प्राइड, रायगढ़ ने किया शिक्षा के सारथी कार्यक्रम का आयोजन

चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, चोरी की मोटर सायकल बरामद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं का सहारा
Next Article समाज के बीच जाकर सेवा से सीख रहे युवा, एनएसएस की गतिविधियों से व्यक्तित्व निर्माण के साथ जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेतृत्वकर्ता तैयार करने की पहल

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?