NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं का सहारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं का सहारा
रायगढ़

मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं का सहारा

पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की जरूरतों के लिए मिल रही आर्थिक मदद

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:13 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महतारी वंदन योजना से रायगढ़ की माताओं को स्वास्थ्य, पोषण और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना से लाभान्वित मीना राय और निरूपा वैष्णव सेवा की कहानी में अपने अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि इन योजनाओं से मिलने वाली सहायता उनके लिए मातृत्व के दौरान काफी उपयोगी साबित हो रही है। रायगढ़ निवासी मीना राय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी के साथ फॉर्म भरने में मदद मिली। जिसके बाद उन्हें पात्रतानुसार पहले बच्चे के समय 5 हजार रुपए और दूसरे बच्चे के समय 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। वे बताती हैं कि इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने पोषण और स्वास्थ्य के लिए फल सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री खरीदने में किया। इसके साथ ही उनके लिए महतारी वंदन योजना भी सहारा बनी है। हर महीने मिलने वाले 01 हजार रुपए की राशि का उपयोग वे बच्चों और परिवार की जरूरतों में कर रही हैं।

दूसरी बालिका के जन्म पर निरूपा को मिली 6 हजार रुपए की सहायता

रायगढ़ जिले की निरूपा वैष्णव को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से उनका आवेदन कराया गया और दूसरे बच्चे के रूप में बालिका के जन्म पर उन्हें 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। निरूपा ने इस राशि का उपयोग अपने स्वास्थ्य और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में किया। निरूपा को भी महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 01 हजार रुपए की राशि मिल रही है। वे इसका उपयोग घरेलू खर्च के साथ बच्चों की पढ़ाई और ट्यूशन जैसी जरूरतों में करती हैं।

You Might Also Like

शासकीय वेबसाइट नहीं होती हैं अपडेट

जीएसटी रिफार्म से 140 करोड़ देशवासी लाभान्वित-अरूणधर दीवान

रजला में नि:शुल्क नेत्र एवं अन्य रोग चिकित्सा शिविर

केलो नदी के घाट पर व्रतियों ने किया खराना पूजा

सर्व नाई समाज और ब्यूटी एसोसिएशन ने एसएसपी को बताई कारोबारी पीड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आइस बॉक्स और जाल से मत्स्य कृषकों को मिला सहारा
Next Article सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ का संदेश

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?