NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्टेशनों, ट्रेनों एवं कार्यालयों में गूंजा स्वच्छता का संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > स्टेशनों, ट्रेनों एवं कार्यालयों में गूंजा स्वच्छता का संदेश
बिलासपुर

स्टेशनों, ट्रेनों एवं कार्यालयों में गूंजा स्वच्छता का संदेश

विद्यार्थियों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

lochan Gupta
Last updated: September 23, 2026 12:11 am
By lochan Gupta September 23, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)-2026 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में अभियान के पांचवें एवं छटवें दिन 21 व 22 सितम्बर 2026 को ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल’ थीम के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों, ट्रेनों एवं कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों के स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं यात्री क्षेत्रों की गहन साफ-सफाई के साथ सफाई मशीनों, उपकरणों एवं सफाई कर्मियों के पीपीई किट की उपलब्धता की जांच की गई। छोटे स्टेशनों पर भी स्वच्छता अभियान चलाकर सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण, कूड़ेदान के उचित उपयोग तथा प्लास्टिक-मुक्त प्लेटफॉर्म के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया। चिन्हित ट्रेनों में अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की निगरानी में कोच, टॉयलेट, फर्श, बर्थ एवं खिड़कियों की सघन सफाई की गई। सार्वजनिक स्थलों, नालियों एवं शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न गाडिय़ों के पेंट्रीकार एवं रेलवे स्टेशनों पर स्थित फूड स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पेंट्रीकार एवं फूड स्टॉलों में स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। मंडल कार्यालयों में क्लीन डेस्क, न्यूनतम प्रिंटिंग एवं डिजिटल दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देते हुए अनावश्यक कागज के उपयोग को कम करने तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक के स्थान पर पुन: उपयोग योग्य बोतलों एवं कपों के इस्तेमाल के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। मंडल के शहडोल सहित विभिन्न रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में कचरा इधर-उधर न फेंकने, कूड़ेदान का उपयोग करने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए यात्रियों को प्रेरित किया।

You Might Also Like

‘स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन

भीड़ को नियंत्रित करने रेल मंडल का विशेष प्रबंध

पूरे एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 16 हजार से अधिक लोगों ने किया प्रत्यक्ष योगाभ्यास

यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्ता युक्त सेवाएँ प्रदान करने की पहल

बिलासपुर में 14 अगस्त को राठौर समाज का विशाल सामाजिक महासम्मेलन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
Next Article माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम साय

खबरें और भी है....

ताल, सुर, लय व नृत्य से गुलजार हुआ चक्रधर समारोह की 9वीं शाम
भूपेश के काफिले पर हमले के पीछे ‘कांग्रेस की गुटबाजी’
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
घर के पीछे किशोरी से दुष्कर्म, बालिग होने पर ले भगा, पुलिस ने तमिलनाडू से किया गिरफ्तार
डिग्री कॉलेज में खराब कंप्यूटर को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Popular Posts

ताल, सुर, लय व नृत्य से गुलजार हुआ चक्रधर समारोह की 9वीं शाम
भूपेश के काफिले पर हमले के पीछे ‘कांग्रेस की गुटबाजी’
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
घर के पीछे किशोरी से दुष्कर्म, बालिग होने पर ले भगा, पुलिस ने तमिलनाडू से किया गिरफ्तार
डिग्री कॉलेज में खराब कंप्यूटर को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?