NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल टली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल टली
रायपुर

छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल टली

21 से होने वाला आंदोलन अब 28 सितंबर तक स्थगित

lochan Gupta
Last updated: September 21, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta September 21, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर की हड़ताल को 7 दिन के लिए टाल दिया गया है। रविवार को जेडीए के प्रतिनिधिमंडल की स्वास्थ्य मंत्री के साथ डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों की कई मांगों को लेकर बातचीत हुई। मंत्री ने मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का समय मांगा है। जेडीए ने मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है। इस दौरान डॉक्टर अपनी नियमित ड्यूटी और चिकित्सा सेवाएं जारी रखेंगे।
जेडीए ने बताया कि, बातचीत में संगठन की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने इन मांगों के निराकरण की दिशा में जरूरी कार्रवाई के लिए 7 दिन का समय मांगा है। संगठन का कहना है कि वह सरकार के साथ बातचीत के जरिए मांगों का समाधान चाहता है। साथ ही मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल भले ही 7 दिन के लिए टाल दी गई है, लेकिन जेडीए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठाता रहेगा। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से अलग-अलग विरोध कार्यक्रम किए जाएंगे।इनमें ब्लैक रिबन प्रोटेस्ट ,कैंडल मार्च रैली और शांतिपूर्ण प्रदर्शन अन्य लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम शामिल हैं। जेडीए ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि 7 दिन के भीतर सरकार की ओर से मांगों के समाधान को लेकर ठोस फैसला लिया जाएगा। अगर तय समय में मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं होता है तो जेडीए की जनरल बॉडी आगे की रणनीति तय करेगी। जरूरत पडऩे पर अनिश्चितकालीन हड़ताल समेत अन्य आंदोलनात्मक कदम उठाने का फैसला भी लिया जा सकता है। संगठन ने कहा कि डॉक्टरों की मांगों के साथ-साथ मरीजों के हित और चिकित्सा सेवाओं की निरंतरता उसकी प्राथमिकता बनी रहेगी।

You Might Also Like

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ पैवेलियन

डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

हिंदू जागरण मंच ने मनाया वर्ष प्रतिप्रदा

आरटीओ ई-चालान में ए.पी.के. फाइल भेजकर ठगे 2.63 लाख

6 अप्रैल से राम मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधर समारोह की विरासत – उसकी आत्मा, संगीत-साधना और भविष्य की चिंता
Next Article छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी

खबरें और भी है....

अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
पुलिस वाहन को ठोकर कर भाग रहे थे तस्कर, 3 पिकअप में 6 गौवंश बरामद, झारखंड लेकर जा रहे थे
बड़पारा शराब भ_ी के पास लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
पुलिस वाहन को ठोकर कर भाग रहे थे तस्कर, 3 पिकअप में 6 गौवंश बरामद, झारखंड लेकर जा रहे थे
बड़पारा शराब भ_ी के पास लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?