NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया अधिवक्ता संघ ने व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया अधिवक्ता संघ ने व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

खरसिया अधिवक्ता संघ ने व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नव निर्मित तहसील भवन की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। नव निर्मित तहसील भवन में अधिवक्ताओं और पक्षकारों को आ रही विभिन्न व्यावहारिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर अधिवक्ता संघ खरसिया ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर भवन की अव्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने और न्यायिक कार्यों को सुचारु बनाने की मांग की है। ?अधिवक्ता संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भोगीलाल भोगी लाल यादव ने बताया कि एसडीएम महोदय को ज्ञापन देते हुए हमारे द्वारा निम्नलिखित प्रमुख बिंदु और मांगें उठाई गई हैं बैठक व्यवस्था में सुधार तहसील कार्यालय के साथ-साथ एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालय परिसरों में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाए। अदालती प्रक्रिया एवं कॉज लिस्ट – तहसीलदार न्यायालय में दैनिक मुकदमों की कॉज लिस्ट (कारण सूची) प्रतिदिन चस्पा की जाए। नए प्रकरणों का पंजीयन तत्काल हो और आदेश-पत्र में आवेदन दिनांक को ही पेशी न मिलने की समस्या का समाधान निकाला जाए। भीड़ नियंत्रण – न्यायालयों में अनुशासन बनाए रखने के लिए पक्षकारों को पुकार (आवाज) लगने पर ही प्रवेश दिया जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ और व्यवधान पर रोक लग सके।

नकल शाखा व रिकॉर्ड का समय पर स्थानांतरण

प्रकरणों की नकल (प्रतिलिपि) समय पर न मिलने से हो रही परेशानी को दूर किया जाए। संबंधित लिपिक समय पर फाइल प्रतिलिपि शाखा भेजें और रिकॉर्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

पटवारी प्रतिवेदन में समय-सीमा

विभिन्न राजस्व प्रकरणों में हल्का पटवारियों से मांगे जाने वाले अभिमत और प्रतिवेदन समय-सीमा के भीतर मंगाए जाएं। अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया कि इन अव्यवस्थाओं के कारण दैनिक न्यायिक व राजस्व कार्यों में भारी विलंब हो रहा है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पक्षकारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संघ ने प्रशासन से इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

You Might Also Like

छठ पर्व बीतते ही अप लाईन के ट्रेनों में बढ़ी भीड़

मॉल के तर्ज पर निर्माण होगा शहर में 3 शौचालय

प्रदेश के अंतिम चरण में 7 सीटों पर 67.07 प्रतिशत वोटिंग

शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत

केलो नदी के घाट पर व्रतियों ने किया खराना पूजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हेल्पिंग हैंड्स क्लब की पहल : रायगढ़ से रायपुर लाकर जरूरतमंद महिला का कराया निशुल्क इलाज
Next Article चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से खूब गुदगुदाया

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?